{"_id":"64e33c0d0663250360076be3","slug":"indian-national-arrested-in-nepal-for-kidnapping-two-children-in-sack-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: बोरे में भरकर बच्चों का कर रहा था अपहरण, नेपाल में भारतीय नागरिक गिरफ्तार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: बोरे में भरकर बच्चों का कर रहा था अपहरण, नेपाल में भारतीय नागरिक गिरफ्तार
Mon, 21 Aug 2023 03:57 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काठमांडु
Published by: नितिन गौतम
Updated Mon, 21 Aug 2023 03:57 PM IST
सार
खड़का ने बताया कि आरोपी तबरेज आलम देवताल ग्रामीण इलाके से बच्चों को एक बोरे में डालकर अपने साथ ले जा रहा था। इसी दौरान बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर नेपाल के अर्द्धसैनिक बलों की एक टीम ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
हथकड़ी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल में एक भारतीय नागरिक को दो बच्चों के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी युवक बच्चों को बोरे में भरकर ले जा रहा था लेकिन बच्चों के शोर मचाने के कारण वह पकड़ा गया। फिलहाल नेपाल की पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी हैं। घटना नेपाल के बारा जिले की है। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय तबरेज आलम के रूप में हुई है।
खबर के अनुसार, बिहार के रहने वाले तबरेज आलम को रविवार को नेपाल की पुलिस ने उस वक्त गिरफ्तार किया, जब वह नौ महीने की एक बच्ची और दो साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास कर रहा था। नेपाल पुलिस के अधिकारी राजेंद्र खड़का ने यह जानकारी दी। खड़का ने बताया कि आरोपी तबरेज आलम देवताल ग्रामीण इलाके से बच्चों को एक बोरे में डालकर अपने साथ ले जा रहा था। इसी दौरान बच्चों के चीखने की आवाज सुनकर नेपाल के अर्द्धसैनिक बलों की एक टीम ने उसे पकड़ लिया।
इसके बाद बच्चों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाकर उनके परिजनों को सौंप दिया गया और तबरेज आलम को गिरफ्तार कर लिया। नेपाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी पहले भी तो बच्चों के अपहरण के मामलों में शामिल तो नहीं है। बता दें कि जिस देवताल इलाके से आरोपी को पकड़ा गया, वह भारत नेपाल सीमा पर स्थित है।