फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian man deported from America to Germany in Sexual assault case

नाबालिग से बलात्कार का मामला, भारतीय व्यक्ति को अमेरिका से जर्मनी प्रत्यर्पित किया गया

Tue, 09 Jul 2019 10:25 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Tue, 09 Jul 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Indian man deported from America to Germany in Sexual assault case
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

जर्मनी में एक नाबालिग से कथित रूप से बलात्कार करने को आरोप में एक भारतीय व्यक्ति को अमेरिका से वापस वहां भेजा गया है। अमेरिकी आव्रजन एवं सीमाशुल्क प्रवर्तन (आईसीई) विभाग ने एक बयान में कहा है कि तलवार नामक यह व्यक्ति आगंतुक के रूप में वैध रूप से अमेरिका पहुंचा था।

विज्ञापन


इसके बाद वह छह अक्तूबर, 2019 तक अमेरिका में रहने के लिए अधिकृत है। लेकिन विदेश विभाग ने अब उसका वीजा रद्द कर दिया है। आईसीई ने कहा कि इस भारतीय नागरिक को नाबालिग से बलात्कार करने को लेकर वांछित पाया गया। यह भी पता चला है कि वह शायद न्यूयॉक में रह रहा है।
विज्ञापन


12 जून को आईसीई के प्रवर्तन एवं निष्कासन संचालन, न्यूयॉर्क के वायलेंट क्रिमिनल एलिएन सेक्शन और ज्वाइंट क्रिमिनल एलिएन रिमूवल टास्कफोर्स के अधिकारियों ने अमेरिकी मार्शल की मदद से न्यूयार्क के रिचमंड हिल से उसे गिरफ्तार किया। उसे बाद में अमेरिकी मार्शल सेवा के हवाले कर दिया गया। पिछले ही हफ्ते उसे जर्मन कानून प्रवर्तन एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed