फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Islamic Preacher Zakir Naik Controversial Statement About French President Emmanuel Macron In Facebook Post

दर्दनाक सजा मिलेगी.. लिखकर जाकिर नाइक ने फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों के लिए उगला जहर

Fri, 30 Oct 2020 01:07 PM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Fri, 30 Oct 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
Indian Islamic Preacher Zakir Naik Controversial Statement About French President Emmanuel Macron In Facebook Post
Zakir Naik - फोटो : ANI

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का दुनियाभर के इस्लामी देशों में विरोध हो रहा है। कारण कि मैक्रों ने बीते दिनों इस्लाम धर्म को लेकर एक बयान दिया था, जिसे इन देशों में विवादित माना गया। यहां तक कि राष्ट्रपति मैक्रों पर पैगंबर मोहम्मद के आक्रामक कार्टूनों का समर्थन करने और जान बूझकर मुस्लिमों की भावनाओं को आहत करने का आरोप भी लगाया जा रहा है। अब इसके जवाब में इस्लाम के प्रचारक जाकिर नाइक ने बयान दिया है। हालांकि नाइक ने राष्ट्रपति मैंक्रो का नाम नहीं लिया है।

विज्ञापन


दरअसल, जाकिर ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए राष्ट्रपति मैक्रों पर निशाना साधा है। पेरिस में एक शिक्षक की हत्या के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बयानों के बाद जाकिर की यह प्रतिक्रिया आई है। इसमें जाकिर ने कुरान की एक आयत का जिक्र किया है। मैक्रों का नाम लिए बिना विवादित रहे इस्लाम धर्म के प्रचारक जाकिर नाइक ने अपनी पोस्ट में कहा है कि अल्लाह के बंदे को गाली देने वालों को दर्दनाक सजा मिलेगी। 
विज्ञापन

 
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                
                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                

                                
                
                
                                
                                
                                                                                                               
                                                    
                            
                                 
                                
                               
                                                
                                                                 
                 

‎إِنَّ ٱلَّذِینَ یُؤۡذُونَ ٱللَّهَ وَرَسُولَهُۥ لَعَنَهُمُ ٱللَّهُ فِی ٱلدُّنۡیَا وَٱلۡـَٔاخِرَةِ وَأَعَدَّ لَهُمۡ...

Posted by Dr Zakir Naik on Friday, October 30, 2020
विज्ञापन
विज्ञापन



जाकिर नाइक ने अपनी ताजा पोस्ट में लिखा- वास्तव में, जो लोग अल्लाह और उसके रसूल को गाली देते हैं- अल्लाह ने उन्हें इस दुनिया में और उसके बाद शाप दिया है और उनके लिए अपमानजनक सजा की तैयारी की है। अल कुरआन 33:57। इससे पहले 28 अक्तूबर को किए गए पोस्ट में जाकिर ने लिखा, 'अल्लाह के दूत को गाली देने वालों को एक दर्दनाक सजा मिलेगी।' हालांकि इसके बाद भी जाकिर ने कई और पोस्ट शेयर किए हैं। 


जाकिर नाइक ने इससे पहले भी कई बार विवादित बयान दिए हैं। कुछ दिन पहले ही जाकिर नाइक ने भारतीयों के खिलाफ जहर उगला था और कहा था कि पैगंबर मोहम्मद की आलोचना करने वाले भारत के गैर मुस्लिमों को मुस्लिम देशों की जेल में डाल देना चाहिए। उसने कहा कि पैगंबर की आलोचना करने वाले ज्यादातर लोग बीजेपी के भक्त हैं।

जाकिर नाइक ने कहा था कि अगली बार जब ये गैर मुस्लिम लोग खाड़ी देशों में मसलन कुवैत, सऊदी अरब या इंडोनेशिया में आएं तो उनकी जांच की जानी चाहिए और यह पता लगाना चाहिए कि इन्होंने कभी और कहीं पैगंबर या इस्लाम के बारे में अपमानजनक टिप्पणी तो नहीं की है। अगर उन्होंने ऐसा किया है तो उन्हें जेल में डाल देने चाहिए। इसके अलावा, जाकिर ने फ्रांस के सामानों का बहिष्कार करने का भी आह्वान किया था। बता दें कि जाकिर नाइक अभी मलेशिया में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed