{"_id":"5f9e20668ebc3e9bfd3f885b","slug":"indian-immigrants-set-a-new-record-for-permanent-residents-in-canada-says-the-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनाडा में सबसे ज्यादा स्थायी निवासी बने भारतीय प्रवासी, बनाया नया रिकॉर्ड","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कनाडा में सबसे ज्यादा स्थायी निवासी बने भारतीय प्रवासी, बनाया नया रिकॉर्ड
Sun, 01 Nov 2020 08:11 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरोंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरोंटो
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sun, 01 Nov 2020 08:11 AM IST
विज्ञापन
canada flag
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय प्रवासियों ने कनाडा में एक नया रिकॉर्ड बनाया है। 2019 में कनाडा की ओर से दी गई मंजूरी के बाद कुल स्थायी निवासियों में एक चौथाई भारतीय प्रवासी हैं। पिछले साल 85,593 प्रवासी, स्थायी निवासी बने हैं, जिसके बाद भारत स्थायी निवास के लिए सबसे बड़ा स्रोत बन गया है।
विज्ञापन
ये संख्या अगले चार देशों से लिए प्रवासी निवासियों की कुल संख्या से भी ज्यादा है। ये डाटा संसद में प्रवासियों पर 2020 की वार्षिक रिपोर्ट के को रखने के बाद सामने आया। 2017 से भारत सबसे बड़ा स्रोत देश रहा है, जब उसने स्थायी प्रवासी को लेकर चीन को पछाड़ दिया था।
विज्ञापन
भारत से कनाडा जाने वाले प्रवासियों की संख्या में हाल ही में इजाफा हुआ है। 2018-19 के बीच इनमें 20 फीसदी की वृद्धि हुई है। कनाडा की सरकार कोविड-19 महामारी और दूसरे प्रतिबंधों की वजह से अनुमानित कमी के लिए देश में आने वाले प्रवासियों की संख्या में बढ़ोतरी कर रही है।
विज्ञापन
हालांकि 2021 के लिए पहले 3,51,000 और 2022 के लिए 3,61,000 स्थायी प्रवासियों की योजना थी लेकिन इसे बढ़ाकर 4,01,000 और 4,11,000 कर दिया गया है। जबकि 2023 के लिए यह संख्या 4,21,000 है। कनाडा के प्रवासी मंत्री मार्को मेंडिसिना ने एक बयान में कहा कि महामारी से निकलने के लिए ही नहीं बल्कि देश के लघु अवधि के आर्थिक सुधार और लंबी अवधि की आर्थिक वृद्धि के लिए भी यह आप्रावासन जरूरी है।
कनाडा के लोगों ने देखा है कि कैसे नए लोग हमारे अस्पताल और देखभाल केंद्र में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं और हमारी टेबल तक खाना परोसने में मदद करते हैं। हमारी योजना श्रम में आ रही कमी को तेजी से दूर करेगी और कनाडा को विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धा बनाए रखने के लिए हमारी आबादी को बढ़ाएगी।
आप्रावासन, रिफ्यूजी और सिटिजनशिप कनाडा के बयान के मुताबिक, 2018 से 2019 के बीच कनाडा की जनसंख्या में 1.4 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसमें यह भी कहा गया है कि 2030 की शुरुआत में, कनाडा की जनसंख्या वृद्धि पूरी तरह से इमिग्रेशन पर निर्भर करेंगे और कनाडा को युवा, कुशल और कर्मचारियों के लिए अंतरराष्ट्री स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार रहना चाहिए।