फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian High Commissioner Mahavar met Maldives Customs Commissioner General Maniu

Maldives: सीमा शुल्क आयुक्त जनरल मानिउ से भारतीय उच्चायुक्त महावर ने की मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई बात

Fri, 09 Feb 2024 01:42 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, माले Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 09 Feb 2024 01:42 AM IST
सार

मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर बैठक की जानकारी दी। एक्स पर ट्वीट करते हुए उच्चायोग ने कहा कि क्षमता निर्माण, व्यापार, सुरक्षा और आपसी संबंधों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई।

विज्ञापन
Indian High Commissioner Mahavar met Maldives Customs Commissioner General Maniu
भारतीय और मालदीव के अधिकारियों ने की मुलाकात। - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत और मालदीव के बीच तनाव जारी है। इस बीच, भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर ने गुरुवार को मालदीव के सीमा शुल्क आयुक्त जनरल यूसुफ मानिउ मोहम्मद से शिष्टाचार भेंट की। दोनों अधिकारियों ने व्यापार और सुरक्षा सहित अन्य क्षेत्रों पर बात की। गौरतलब है कि मालदीव के कैबिनेट मंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ अपमानजनक बयान दिए थे, जिसके बाद से दोनों देशों के बीच खटास आ गई थी।

विज्ञापन
ट्वीट कर दी जानकारी
मालदीव स्थित भारतीय उच्चायोग ने एक्स पर बैठक की जानकारी दी। एक्स पर ट्वीट करते हुए उच्चायोग ने कहा कि क्षमता निर्माण, व्यापार, सुरक्षा और आपसी संबंधों के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत हुई। मालदीव कस्टम सर्विस ने भी एक्स पर कहा कि भारतीय उच्चायुक्त महावर ने कमिश्नर जनरल मानिउ से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान, सहयोग को मजबूत करने के साथ-साथ क्षमता निर्माण और एसीएस कर्मचारियों के प्रशिक्षण के लिए प्रस्तावित नए क्षेत्रों पर बात हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और मालदीव के विवाद का मुख्य कारण 
भारत और मालदीव के बीच जारी कूटनीतिक विवाद गहराता जा रहा है। हालिया घटनाक्रम में द्वीपीय राष्ट्र की सरकार ने अपने देश से भारतीय सैनिकों को वापस भेजने की समयसीमा तय कर दी है। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मोइज्जु ने भारत से कहा है कि 15 मार्च तक वह अपने सैनिकों को हटा ले। यह बयान उन्होंने चीन दौरे के बाद दिया है, जिसके वे समर्थक माने जाते हैं। 

द्वीप राष्ट्र में हमारे कितने सैनिक हैं और वे क्या कर रहे हैं?
मालदीव से जिन भारतीय सैनिकों को वापस भेजने की बात की जा रही है, मालदीव के अखबार के अनुसार उनकी संख्या महज 88 है। मालदीव के लोगों की सेवा के लिए भारत ने मालदीव को डोर्नियर 228 समुद्री गश्ती विमान और दो एचएएल ध्रुव हेलीकॉप्टर दे रखे हैं। इन्हें संचालित करने के लिए वहां भारतीय सैनिक तैनात हैं। इसके अलावा ये सैनिक डॉक्टर के तौर पर लोगों की सेवा करने के साथ-साथ वहां के पायलटों को ट्रेनिंग देते हैं और एक्सक्लूसिव इकॉनामिक जोन का सर्वे जैसे काम भी करते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed