फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian High Commission says Six Indian ships arrived in Sri Lanka to strengthen bilateral defense ties

भारतीय उच्चायोग : द्विपक्षीय रक्षा रिश्तों की मजबूती के लिए छह भारतीय जहाज पहुंचे श्रीलंका 

Tue, 26 Oct 2021 12:47 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, कोलंबो
एजेंसी, कोलंबो Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 26 Oct 2021 12:47 AM IST
सार

भारतीय उच्चायोग ने कहा, यह यात्रा द्विपक्षीय रिश्तों के इतिहास में मील का पत्थर है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय नौसेना के जहाज श्रीलंका आए हैं। यह प्रशिक्षण भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सबसे मजबूत और स्थायी स्तंभों में से एक रहा है और यह यात्रा इसे प्रदान करेगी।

विज्ञापन
Indian High Commission says Six Indian ships arrived in Sri Lanka to strengthen bilateral defense ties
भारतीय जहाज - फोटो : twitter

विस्तार

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के छह जहाज पहली बार चार दिनी यात्रा पर श्रीलंका पहुंचे। इस यात्रा का मकसद द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत करना और दोनों बलों के एक साथ मिलकर काम करने की क्षमता बढ़ाना है। श्रीलंकाई जहाजों के साथ मिलकर प्रशिक्षण के लिए ये जहाज कोलंबो और त्रिंकोमाली बंदरगाह पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने बताया यह यात्रा दोनों देशों के बीच मील का पत्थर 
भारतीय उच्चायोग के मुताबिक, यह यात्रा द्विपक्षीय रिश्तों के इतिहास में मील का पत्थर है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में भारतीय नौसेना के जहाज श्रीलंका आए हैं। यह प्रशिक्षण भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सबसे मजबूत और स्थायी स्तंभों में से एक रहा है और यह यात्रा इसे प्रदान करेगी।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति गोतबाया राजपक्षे की दूरदृष्टि के अनुसार दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए यह यात्रा दोनों देशों के रक्षा कर्मियों के बीच सौहार्र्दता और मित्रता के मौजूदा संबंधों को मजबूत करने की ओर सकारात्मक योगदान देगी। ये जहाज दक्षिण नौसैन्य कमान (एसएनसी) का हिस्सा हैं जो भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण कमान है। इसका नेतत्व एसएनसी के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल एके चावला कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन बढ़ा रहा श्रीलंका में दखल
भारतीय नौसेना के ये छह जहाज ऐसे वक्त में श्रीलंका पहुंचे हैं जब द्वीपीय देश में चीनी दखल बढ़ गया है और बीजिंग श्रीलंका से रक्षा रिश्ते बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। चीन की बीआरआई पहल योजना में श्रीलंका एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed