फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian girl in critical condition after motorbike shooting on turkey restaurant uk London

UK: लंदन में हुई गोलीबारी में घायल भारतीय लड़की की हालत गंभीर, रेस्तरां पर हुए हमले में लगी थी गोली

Sat, 01 Jun 2024 08:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 01 Jun 2024 08:00 PM IST
सार

लंदन पुलिस के डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट जेम्स कॉनवे ने बताया कि 'हम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में अपने सहयोगियों के संपर्क में हैं और पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Indian girl in critical condition after motorbike shooting on turkey restaurant uk London
firing, shot, gun - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन के लंदन में गोलीबारी में घायल हुई भारतीय स्कूली छात्रा की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पीड़िता की पहचान लिसेल मारिया के रूप में हुई है, जो केरल के कोच्चि की निवासी है। लिसेल अपने माता-पिता के साथ लंदन घूमने गई थी, इसी दौरान लंदन में हुई गोलीबारी में वह घायल हो गई। दरअसल एक मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध ने पूर्वी लंदन स्थित एक रेस्तरां पर गोलीबारी की। घटना के वक्त लिसेल और उसका परिवार रेस्तरां में खाना खा रहे थे और इसी दौरान लिसेल गोलीबारी की चपेट में आकर घायल हो गई। 
विज्ञापन


हमले में अन्य घायलों की हालत स्थिर
लंदन पुलिस के डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट जेम्स कॉनवे ने बताया कि 'हम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में अपने सहयोगियों के संपर्क में हैं और पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि भारतीय बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हम सभी की प्रार्थनाएं बच्ची और उसके परिवार के साथ हैं। घायलों में से दो की हालत स्थिर है। तीसरे व्यक्ति को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।'
विज्ञापन


पुलिस ने लोगों से मांगी मदद
पुलिस लंदन के तुर्क मूल और कुर्द मूल के लोगों के भी संपर्क में हैं, खासकर उत्तरी और पूर्वी लंदन के लोगों के, वो भी इस घटना से अचंभित हैं। घटना में घायल हुए तीन लोगों का संबंध भी इन समुदायों से ही है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता चला है कि आरोपी हमलावर डुकाटी मॉन्स्टर बाइक पर सवार होकर रेस्तरां पहुंचा था। बाइक चोरी की थी। पुलिस का मानना है कि यह सुनियोजित हमला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी हमले के बारे में कोई सूचना है तो उसे पुलिस के साथ साझा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed