फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian forces is on fourth number on world level, one of the greatest fighting formations

दुनिया की फौजों में भारत नंबर चार पर, पाकिस्तान की ऊँची छलांग

Mon, 12 Mar 2018 01:29 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Mar 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
indian forces is on fourth number on world level, one of the greatest fighting formations

फौजी ताकत के हिसाब से भारत दुनिया में चौथी सबसे बड़ी फौज बन चुका है। युद्ध हथियारों की मौजूदगी और सशस्त्र बलों की बुनियाद पर भारत, अमेरिका, रूस और चीन से पीछे है जबकि फ्रांस और ब्रिटेन भारत से पीछे हैं। दुनिया के आधुनिक बलों और फौजी ताकत का विश्लेषण करने वाले शोध संस्थान 'ग्लोबल फायर पावर' ने 2017 में फौजी ताकत के हिसाब से 133 देशों की जो सूची जारी की है, उसमें अमेरिका पहले की तरह इस बार भी सबसे बड़ी फौजी ताकत है।

विज्ञापन


फौज के लिए जिन सैन्य हथियारों का विश्लेषण किया गया है उसमें सिर्फ पारंपरिक युद्ध हथियारों और उपकरणों को शामिल किया गया है। इसमें परमाणु हथियारों को शामिल नहीं किया गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान 13वें नंबर पर

बीबीसी संवाददाता शकील अख्तर के मुताबिक, इस सूची में बताया गया है कि पाकिस्तान दुनिया में 13वीं सबसे बड़ी फौजी ताकत है। रक्षा बलों के मामले में पाकिस्तान ने पिछले कुछ सालों के मुकाबले 2017 में अपनी ताकत में बढ़ोतरी की है और शीर्ष 15 देशों की सूची में जगह बना ली है। अमेरीका का रक्षा बजट 587 अरब डॉलर था जबकि चीन ने 161 अरब डॉलर रक्षा बजट के लिए रखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन में सक्रिय सैनिकों की संख्या 22 लाख और रिजर्व सैनिकों की संख्या 14 लाख है। उसके पास तीन हजार लड़ाकू विमान और साढ़े छह हजार टैंक हैं।
हालांकि चीन, अमेरिका और रूस से पीछे है लेकिन वह बड़ी तेजी से ऊपर आ रहा है और वह दूसरे स्थान पर आ सकता है। इसका बजट भारत से तीन गुना से भी अधिक है। भारत का रक्षा बजट 51 अरब डॉलर था।

indian forces is on fourth number on world level, one of the greatest fighting formations

13 लाख से अधिक सक्रिय जवान

ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक अमेरिका के पास 13 हजार से अधिक जहाज हैं जिनमें लड़ाकू, परिवहन और हेलिकॉप्टर शामिल हैं। चीन के पास तकरीबन तीन हजार लड़ाकू जहाज हैं। भारत के पास लड़ाकू जहाजों की संख्या दो हजार से अधिक है। सक्रिय सैनिकों की संख्या 13 लाख से अधिक है। इसके अलावा 28 लाख रिजर्व जवान भी हैं जो जरूरत पड़ने पर फौज की मदद कर सकती है। भारत में टैंकों की संख्या तकरीबन 4400 है। युद्ध पोतों की संख्या तीन बताई गई है। हालांकि, इसमें से कम से कम एक युद्ध पोत समुद्र से हटा लिया गया है।

पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं

इस सूची के अनुसार पाकिस्तान दुनिया का 13वां सबसे शक्तिशाली देश है। देश का रक्षा बजट सात अरब डॉलर है और सक्रिय सैनिकों की संख्या छह लाख 37 हजार है। इसके अलावा तकरीबन तीन लाख रिजर्व सैनिक भी हैं। हेलिकॉप्टर और ट्रांसपोर्ट जहाजों समेत लड़ाकू जहाजों की संख्या तकरीबन एक हजार और टैंकों की संख्या तीन हजार के करीब है। पाकिस्तान के पास युद्ध पोत नहीं है लेकिन दूसरे प्रकार के समुद्री जहाजों की तादाद तकरीबन 200 है। इस सूची के अनुसार 81 लाख की आबादी वाला देश इसराइल नौवें नंबर पर है। उसके पास 650 लड़ाकू विमान और ढाई हजार से अधिक टैंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed