फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy to start free Hindi classes at George Washington University

जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में निशुल्क हिंदी कक्षाएं शुरू करेगा भारतीय दूतावास

Sun, 11 Aug 2019 02:27 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Sun, 11 Aug 2019 02:27 PM IST
विज्ञापन
Indian Embassy to start free Hindi classes at George Washington University
हिंदी-कक्षा का उद्घाटन - फोटो : ट्विटर

अमेरिका में हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए यहां स्थित भारतीय दूतावास ने प्रतिष्ठित जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालय में छात्रों के लिए निशुल्क हिंदी की कक्षाएं संचालित करने का फैसला किया है। छह हफ्ते का गैर क्रेडिट हिंदी भाषा का परिचयात्मक पाठ्यक्रम 28 अगस्त से शुरू होगा और दूतावास में भारतीय संस्कृति विषय के शिक्षक डॉ.मोक्षराज छात्रों को पढ़ाएंगे।

विज्ञापन


इस पाठ्यक्रम को उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली और बहुत कम समय में सात देशों के 87 छात्रों ने नामांकन कराया। विश्वविद्यालय स्थित सिगुर सेंटर फॉर एशियन स्टडीज के निदेशक बेंजामिन डी हॉपकिंस और एसोसिएट निदेशक दीपा एम ओल्लापल्ली ने हाल में अमेरिका स्थित भारतीय राजदूत को लिखे पत्र में कहा था कि यह इंगित करता है कि छात्रों में हिंदी भाषा पढ़ने के लिए भारी रुचि है और इसने हमें सफलतापूर्वक परिचयात्मक पाठ्यक्रम बनाने के लिए प्रोस्ताहित किया।
विज्ञापन


इस परिचयात्मक हिंदी भाषा पाठ्यक्रम में छात्र वर्तनी सहित भाषा के विभिन्न पहलुओं को जानेंगे। वे हिंदी भाषा बोलना भी सीखेंगे। बता दें कि इस साल के शुरुआत में दूतावास ने अपने परिसर में एक घंटे की निशुल्क साप्ताहिक कक्षाएं संचालित की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed