फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Embassy in Nepal issues helpline numbers for stranded citizens

Nepal: नेपाल में फंसे भारतीयों को बचाने के लिए दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर, अभी तक 205 लोगों की मौत

Mon, 30 Sep 2024 05:22 PM IST
राहुल कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू Published by: राहुल कुमार Updated Mon, 30 Sep 2024 05:22 PM IST
सार

Nepal Floods: दूतावास की ओर से नेपाल में फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किया गया है। दूतावास बाढ़ के चलते फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

विज्ञापन
Indian Embassy in Nepal issues helpline numbers for stranded citizens
नेपाल में भारी बारिश के चलते आई बाढ़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

नेपाल में भारी बारिश के चलते आई विनाशकारी बाढ़ में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। सैंकड़ों लोग लापता बताए जा रहे हैं। इसी बीच नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। दूतावास की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अधिकारी  बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे भारतीय नागरिकों के संपर्क में हैं और दूतावास उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है।
विज्ञापन


लोगों को बचाने के लिए दूतावास ने अधिकारियों से किया संपर्क
वहीं दूतावास की ओर से नेपाल में फंसे हुए भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर भी स्थापित किया गया है। दूतावास बाढ़ के चलते फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने में सहायता के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
विज्ञापन

नेपाल में भारतीय दूतावास ने एक्स को लिखा कि,  नेपाल में रिकॉर्ड बारिश के चलते बाढ़ और भूस्खलन के कारण व्यापक क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। दूतावास को कुछ फंसे हुए नागरिकों के बारे में सूचना मिली है। दूतावास इनमें से कुछ समूहों के संपर्क में है और उनकी सुरक्षित वापसी की व्यवस्था कर रहा है। दूतावास फंसे हुए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए नेपाली अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहा है। 

कहां कितनी मौतें, कितने घायल?
पुलिस के मुताबिक, काठमांडू घाटी में 56, कोसी प्रदेश में 17, मधेश प्रदेश में पांच, बागमती प्रदेश में 125 लोग और लुंबिनी प्रदेश में दो लोगों की मौत हुई है। बाढ़ और भूस्खलन में 24 लोग लापता हो गए हैं। वहीं बाढ़ और भूस्खलन के कारण काठमांडू घाटी में 24, कोशी प्रदेश में 13, मधेश प्रदेश में आठ लोग, बागमती प्रदेश में 85 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है ।

मदद के लिए इन नंबरों से करें संपर्क
नेपाल में भारतीय दूतावास ने सहायता के लिए लोगों के लिए आपातकालीन नंबर भी जारी किए हैं। दूतावास ने एक्स पर लिखा कि, नेपाल में भारतीय नागरिक जिन्हें सहायता की आवश्यकता है, वे निम्नलिखित आपातकालीन नंबरों (व्हाट्सएप के साथ) पर संपर्क कर सकते हैं: +977-9851316807 - [आपातकालीन हेल्पलाइन] +977-9851107021,  +977-9749833292।


गृह मंत्रालय ने कहा कि, शनिवार को आपदा की शुरुआत के बाद से पूरे देश में अधिकारियों द्वारा बचाव और खोज के प्रयास जारी हैं। नेपाल की बाढ़ में मरने वालों की संख्या 205 तक पहुंच गई है। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ऋषि राम तिवारी ने बताया कि, 31 लोग अभी भी लापता हैं, जबकि देश भर में कई स्थानों से 4500 लोगों को बचाया गया है। तिवारी ने कहा कि पीड़ितों को भोजन और अन्य आपातकालीन राहत सामग्री प्रदान की गई है, और घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है। सोमवार सुबह हुई आपदा जोखिम प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में राजमार्ग पर फंसे लोगों और बाढ़ और भूस्खलन से विस्थापित लोगों के लिए बचाव प्रयासों में और तेजी लाने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed