{"_id":"62a3c718b5f97e3bb3442965","slug":"indian-diplomat-amandeep-singh-gill-appointed-as-un-chief-envoy-on-technology","type":"story","status":"publish","title_hn":"United Nations: अमनदीप सिंह गिल को यूएन प्रमुख गुटेरेस ने प्रौद्योगिकी के लिए दूत के रूप में किया नियुक्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
United Nations: अमनदीप सिंह गिल को यूएन प्रमुख गुटेरेस ने प्रौद्योगिकी के लिए दूत के रूप में किया नियुक्त
Sat, 11 Jun 2022 04:05 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
पीटीआई, संयुक्त राष्ट्र
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Jun 2022 04:05 AM IST
विज्ञापन
अमनदीप सिंह गिल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ भारतीय राजनयिक अमनदीप सिंह गिल को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को प्रौद्योगिकी के लिए अपना दूत नियुक्त किया है। संयुक्त राष्ट्र ने उन्हें डिजिटल प्रौद्योगिकी पर एक विचारशील लीडर के रूप में वर्णित किया।
विज्ञापन
अमनदीप सिंह गिल 2016 से 2018 तक जिनेवा में निरस्त्रीकरण सम्मेलन में भारत के राजदूत और स्थायी प्रतिनिधि थे। वहीं अब ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल एंड डेवलपमेंट स्टडीज, जिनेवा में स्थित इंटरनेशनल डिजिटल हेल्थ एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस रिसर्च कोलैबोरेटिव प्रोजेक्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र द्वारा यहां जारी एक बयान में कहा गया है कि डिजिटल प्रौद्योगिकी के एक विचारशील लीडर हैं। वह डिजिटल प्रौद्योगिकियों की बारीकियों को समझते हैं। इससे पहले, गिल डिजिटल सहयोग (2018-2019) में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के उच्च स्तरीय पैनल के कार्यकारी निदेशक और सह-प्रमुख थे।
विज्ञापन
अमनदीप सिंह गिल ने किंग्स कॉलेज, लंदन से बहुपक्षीय मंचों में परमाणु शिक्षा में पीएचडी, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से इलेक्ट्रॉनिक्स और विद्युत संचार में प्रौद्योगिकी स्नातक और जिनेवा विश्वविद्यालय से फ्रेंच इतिहास और भाषा में उन्नत डिप्लोमा की पढ़ाई की है। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में विजिटिंग स्कॉलर भी रह चुके हैं।