फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian diaspora will now be able to give UAE local address in passport

भारतीय प्रवासी अब दे सकेंगे पासपोर्ट में यूएई का स्थानीय पता

Thu, 29 Oct 2020 03:14 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई Published by: Kuldeep Singh Updated Thu, 29 Oct 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
Indian diaspora will now be able to give UAE local address in passport
पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

दुबई में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के एक अधिकारी ने बताया कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले प्रवासी भारतीय अब अपने पासपोर्ट में दर्ज कराने के लिए स्थानीय पता दे सकते हैं। भारत सरकार ने विदेशी नागरिकों को अपने निवास स्थान में उनके स्थानीय पते को जोड़ने की अनुमति देने का फैसला किया है जो मुख्य रूप से उनके लिए हैं जिनके पास भारत में स्थायी या वैध पते नहीं हैं।

विज्ञापन


इच्छुक लोगों को नए पासपोर्ट के लिए अर्जी देते वक्त कुछ दस्तावेज देने होंगे
दुबई में भारतीय अधिकारी सिद्धार्थ कुमार बरैली ने गल्फ न्यूज को बताया, हम समझते हैं कि बहुत से लोग जो लंबे समय से यूएई में रह रहे हैं, उनका भारत में कोई वैध पता नहीं है। वे अपने पासपोर्ट में अपना स्थानीय यूएई पता जोड़ सकते हैं। सिद्धार्थ के मुताबिक, पते में बदलाव मौजूदा पासपोर्ट में नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


इस बाबत भारतीय पासपोर्ट धारकों को नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि किराए या खुद के घर में रहने वाले भारतीय प्रवासियों द्वारा सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है। इच्छुक लोगों को भारत से विदेशों में पता बदलने के लिए नया आवेदन करते वक्त निवास के प्रमाण के रूप में कुछ दस्तावेज देने होंगे। इनमें बिजली-पानी के बिल, रेंट एग्रीमेंट, किरायेदार से अनुबंध को यूएई में निवास के प्रमाण के रूप में स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed