{"_id":"5ffe2c6d8ebc3e3097107ff9","slug":"indian-diaspora-stranded-in-uae-returned-safely-to-their-respective-locations-in-kuwait","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में फंसे भारतीय प्रवासी कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर सुरक्षित लौटे","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
यूएई में फंसे भारतीय प्रवासी कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर सुरक्षित लौटे
Wed, 13 Jan 2021 04:59 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, दुबई
एजेंसी, दुबई
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 13 Jan 2021 04:59 AM IST
विज्ञापन
kuwait
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के नए रूप के मामलों के बाद हवाई अड्डा बंद होने से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में फंसे अधिकतर प्रवासी भारतीय सऊदी अरब और कुवैत में अपने-अपने स्थानों पर लौट गए हैं।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज के मुताबिक, यूएई केरल मुस्लिम कल्चरल सेंटर (केएमसीसी) ने अजमान में 350 भारतीयों को पनाह दी, जबकि इंडियन कल्चरल फाउंडेशन द्वारा संचालित दुबई इन्वेस्टमेंट पार्क में करीब 250 भारतीयों के रहने की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
पिछले सप्ताह हवाई अड्डों को खोला गया और अधिकतर भारतीय प्रवासियों के उड़ानों से अपने घर लौटने का सिलसिला शुरू हो गया। किराया काफी अधिक रहने के कारण दोनों संगठनों ने कई भारतीयों के लौटने की व्यवस्था भी की। कुल मिलाकर पांच बसों से करीब 125 यात्रियों को सऊदी अरब के रियाद पहुंचाया गया।
विज्ञापन
सऊदी अरब और कुवैत में रहने वाले करीब 600 भारतीयों को पिछले साल हवाई अड्डा बंद रहने के कारण आश्रय स्थलों पर पनाह लेनी पड़ी। यूएई केएमसीसी के अध्यक्ष पुतुर रहमान ने बताया कि अब तक 54 लोगों को बस से नि:शुल्क रियाद पहुंचाया गया और मंगलवार को भी 29 लोग भेजे गए हैं। अंतिम बस 12 जनवरी की रात जाएगी।