{"_id":"64e1f7f637a2c484850b703e","slug":"indian-couple-son-found-dead-in-us-police-suspect-double-suicide-murder-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: अमेरिका में मृत पाए गए भारतीय दंपति और बेटा; दोहरी आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: अमेरिका में मृत पाए गए भारतीय दंपति और बेटा; दोहरी आत्महत्या या हत्या? जांच में जुटी पुलिस
Sun, 20 Aug 2023 04:54 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: निर्मल कांत
Updated Sun, 20 Aug 2023 04:54 PM IST
सार
US: अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में शुक्रवार को एक भारतीय दंपति और उनका छह साल का बच्चा मृत पाया गया। पुलिस को आत्महत्या-हत्या का संदेह है।
विज्ञापन
मृत पाया गया भारतीय जोड़ा और छह साल का बेटा।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में शुक्रवार को एक भारतीय दंपति और उनका छह साल का बच्चा मृत पाया गया। पुलिस को आत्महत्या-हत्या का संदेह है। पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक कर्नाटक के रहने वाले हैं और यहां बाल्टीमोर काउंटी में अपने घर में रह रहे थे।
विज्ञापन
मृतकों की पहचान योगेश एच. नागराजप्पा (37 वर्षीय), प्रतिभा वाई. अमरनाथ (37 वर्षीय) और यश होन्नाल (6 वर्षीय) के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि बताया जा रहा है कि वे पति, पत्नी और बेटे हैं।
विज्ञापन
एक स्थानीय अखबार ने बाल्टीमोर काउंटी पुलिस के प्रवक्ता एंथनी शेल्टन के हवाले से कहा, 'शुरुआती जांच के आधार पर माना जा रहा है कि नागराजप्पा ने दोहरी हत्या-आत्महत्या की है।' शेल्टन ने कहा, ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों को गोली लगी है।
विज्ञापन
पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों को आखिरी बार मंगलवार शाम को देखा गया था। उन्होंने कहा कि मौत की वजह का पता लगाने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय द्वारा शव परीक्षण किया जाएगा।
बाल्टीमोर काउंटी के कार्यकारी जॉनी ओल्सजेवस्की ने एक बयान में कहा,मैं उन निर्दोष मृतकों के लिए दुखी हूं। हम इस दुखद घटना के बाद परिवार और समुदाय के सदस्यों की सहायता के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। पुलिस ने कहा कि आसपास के समुदायों को कोई खतरा नहीं है।