फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian community meeting before Independence Day Ambassador praised indian diaspora for Development

Berlin: स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय समुदाय की बैठक, राजदूत ने जर्मनी के साथ मजबूत रिश्तों पर कही यह बात

Sun, 13 Aug 2023 02:07 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बर्लिन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बर्लिन Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 13 Aug 2023 02:07 AM IST
सार

जर्मनी में भारतीय दूतावास एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि राजदूत पर्वतनेनी द्वारा ब्रांडेनबर्ग गेट पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले भारतीय समुदाय को संबोधित किया। जर्मनी के सांस्कृतिक सेंटर ने भारत की प्रगति और भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Indian community meeting before Independence Day Ambassador praised indian diaspora for Development
कुमार विश्वास: होठों पर गंगा हो, हाथों में तिरंगा हो - फोटो : Social Media

विस्तार

जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय समुदाय की एक सभा आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जर्मनी में भारतीय राजदूत हरीश पर्वतनेनी ने की। भारतीय दूतावास ने जानकारी देते हुए बताया कि बर्लिन के ब्रैंडेनबर्ग गेट के सामने सभा आयोजित की गई। बैठक का आयोजन 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हुआ।

विज्ञापन

भारतीय समुदाय के योगदान को किया याद
जर्मनी में भारतीय दूतावास एक्स पर ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि राजदूत पर्वतनेनी द्वारा ब्रांडेनबर्ग गेट पर स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले भारतीय समुदाय को संबोधित किया। जर्मनी के सांस्कृतिक सेंटर ने भारत की प्रगति और भारत-जर्मनी संबंधों को मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने भारतीय समुदाय की भूमिका की भी सराहना की। भारतीय राजदूत ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि जर्मनी-भारत के बीच संबंध मजबूत हुए हैं। इसमें भारतीय समुदाय का बड़ा योगदान है। मैं इसलिए आप सभी को धन्यवाद देता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप सभी जर्मनी-भारत के संबंधों को मजबूत करने में योगदान देंगे। दूतावास ने जो वीडियो साझा किया है, उसमें भारतीय ध्वज लहराते हुए दिखाई दिया। समुदाय ने पारंपरिक पोशाक पहना हुआ है।

विज्ञापन

लालकिले के कार्यक्रम में यह लोग होंगे शामिल
भारत में 15 अगस्त पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। लाल किले पर पीएम मोदी तिरंगा फहराएंगे। इस दौरान कार्यक्रम में पूरे भारत से करीब 1800 विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। भारत की आजादी के 75 वर्ष पूरा होने पर जीवंत गावों के सरपंचों, शिक्षकों, नर्सों, किसानों, मछुआरों, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के श्रमयोगियों, खादी निर्माताओं, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता स्कूल शिक्षकों सहित अन्य लोगों को अपनी जीवन साथी के साथ आमंत्रित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में जांच और सुरक्षा उपाय बढ़ा दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


रूस में धूमधाम से मनाया जा रहा भारत के स्वतंत्रता दिवस का उत्सव
रूस की राजधानी मॉस्को के ड्रीम आइलैंड अम्यूजमेंट पार्क में इन दिनों भारतीय स्वतंत्रता दिवस का उत्सव मनाया जा रहा है। 10 से 13 अगस्त के बीच होने वाले इस उत्सव में रूसी लोग भारतीय कला, संस्कृति, पकवान, पहनावे और गीत-संगीत का आनंद ले रहे हैं। इंडिया डे फेस्टिवल के आयोजक सैमी कोटवानी ने बताया कि समारोह में 35 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि व हजारों रूसी नागरिक शिरकत कर रहे हैं। खानपान की थीम मोटे अनाजों को समर्तिप है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed