फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian community gathered outside High Commission to respond peacefully to anti-India protests in Britain

UK: लंदन में उच्चायोग के बाहर इकट्ठे हुए भारतीय समुदाय के लोग, भारत विरोधी प्रदर्शनकारियों को यूं दिया जवाब

Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 02 May 2025 12:07 AM IST
सार

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों द्वारा आयोजित किए गए भारत विरोधी प्रदर्शन का जवाब देने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय समुदाय के लोग एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया और भारत माता की जय के नारे लगाए। 
 

विज्ञापन
Indian community gathered outside High Commission to respond peacefully to anti-India protests in Britain
लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन करते भारतीय प्रवासी (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर खालिस्तान समर्थक चरमपंथियों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन का शांतिपूर्वक जवाब देने के लिए बृहस्पतिवार को भारतीय समुदाय के लोग और प्रवासी संगठन एकत्र हुए। मेट्रोपोलिटन पुलिस की मौजूदगी में बैरिकेड्स लगे हुए थे, और खालिस्तान समर्थकों की संख्या कम थी। वे भारत समर्थक लोगों की तुलना में बहुत कम नारे लगा रहे थे। 

विज्ञापन


भारत समर्थक प्रदर्शनकारियों ने हाथ में तिरंगा झंडा पकड़े हुए थे और आतंकवाद के खिलाफ तख्तियां लहरा रहे थे। उन्होंने जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल, भारत माता की जय और वंदे मातरम जैसे नारे लगाए और सिख धर्म की प्रशंसा की। 
विज्ञापन


एफआईएसआई समूह ने आयोजित किया प्रदर्शन 
इस प्रदर्शन को फ्रेंड्स ऑफ इंडिया सोसाइटी इंटरनेशनल (एफआईएसआई) यूके नाम के समूह ने आयोजित किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन अलगाववादी समूहों द्वारा आयोजित खालिस्तान समर्थक विरोध प्रदर्शन के जवाब में था। इसका मकसद भारत की एकता और संप्रभुता के साथ ही शांति का संदेश देना था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India-Pakistan Tension: भारत की कार्रवाई से खौफ में पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लगाई मदद की गुहार

रविवार को भी इंडिया हाउस में इसी तरह का प्रदर्शन हुआ
यह प्रदर्शन रविवार शाम को लंदन के इंडिया हाउस में हुए इसी तरह के प्रदर्शन के बाद हुआ, जहां भारतीय समुदाय ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान समर्थित प्रदर्शन का शांतिपूर्ण विरोध किया था। सप्ताह भर में ब्रिटेन के कई शहरों जैसे मैनचेस्टर, स्कॉटलैंड में एडिनबर्ग और उत्तरी आयरलैंड में बेलफास्ट सहित यूके के विभिन्न हिस्सों में भारतीय प्रवासियों ने जागरूकता अभियान चलाए और पाकिस्तान द्वारा कथित रूप से आतंकवाद को समर्थन देने की निंदा की। 


ब्रिटिश संसद में भी हुई पहलगाम हमले की निंदा
इस सप्ताह की शुरुआत में, विपक्षी सांसदों ने भी ब्रिटिश संसद में कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की, जिसमें 26 निर्दोष पर्यटकों की हत्या की गई थी। हाउस ऑफ कॉमन्स में कुछ सांसदों ने यह चिंता जताई कि इस तरह की घटनाएं ब्रिटेन में बसे समुदायों को भी प्रभावित कर रही हैं।  

ये भी पढ़ें: Pakistan Air Space: भारत की कार्रवाई से सहमा पाकिस्तान; अस्थायी रूप से बंद किया कराची और लाहौर का हवाई क्षेत्र

ब्रिटिश भारतीय और पाकिस्तानी हमारे समाज का अहम हिस्सा: फाल्कनर
ब्रिटेन के विदेश कार्यालय के हेमिश फाल्कनर ने संसद में कहा, 'यह तनाव ब्रिटेन के लिए चिंता का विषय है। ब्रिटिश भारतीय और ब्रिटिश पाकिस्तानी दोनों हमारे समाज का अहम हिस्सा हैं। हम चाहते हैं कि सभी समुदाय मिल-जुलकर शांति और एकता का संदेश फैलाएं, ना कि ब्रिटेन की सड़कों पर भारत-पाक तनाव को बढ़ावा दें।' 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed