फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan's envoy to US urges President Trump to step in to defuse tensions with India, News in Hindi

India-Pakistan Tension: भारत की कार्रवाई से खौफ में पाकिस्तान, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से लगाई मदद की गुहार

Thu, 01 May 2025 09:09 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 01 May 2025 09:09 PM IST
सार

India-Pakistan Tension: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है। वहीं पाकिस्तान ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए मदद मांगी है। अमेरिका में पाकिस्तानी राजदूत ने कहा- विश्व में शांति के प्रयास कर रहे ट्रंप के लिए कश्मीर से बड़ा कोई संकट नहीं है। 

विज्ञापन
Pakistan's envoy to US urges President Trump to step in to defuse tensions with India, News in Hindi
पाकिस्तानी राजदूत रिजवान सईद शेख / डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : X @AmbRizSaeed / ANI

विस्तार

अमेरिका में पाकिस्तान के राजदूत रिजवान सईद शेख ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अपील की है कि वे भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को कम करने में मदद करें। उन्होंने कहा कि दुनिया में शांति लाने की कोशिश कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप के लिए कश्मीर से बड़ा कोई संकट नहीं है।
विज्ञापन


पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ा तनाव
यह बयान उस वक्त आया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे। इस हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में फिर से तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान पीपल्स पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय से अपील की है कि वे दखल देकर भारत-पाकिस्तान के बीच संभावित संघर्ष को रोकें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें -  India-Pakistan Tension: दहशत में पड़ोसी, भारत से सटी सीमाओं पर पाकिस्तानी सैनिकों के साथ चीन से मिले तोप तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने सेनाओं को दी पूरी छूट
इधर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना के शीर्ष अधिकारियों से कहा है कि वे भारत की प्रतिक्रिया के तरीके, समय और लक्ष्यों का खुद फैसला करें। यानी सेना को पूरी आजादी दी गई है कि वह आतंकवादी हमले का जवाब कैसे और कब दे।


भारत, पाकिस्तान परमाणु ताकतें- पाकिस्तानी राजदूत
पाकिस्तानी राजदूत शेख ने एक अमेरिकी मैगजीन से कहा, 'अगर हमारे पास एक ऐसा राष्ट्रपति है, जो दुनिया में शांति कायम करने के लिए अपनी पहचान बनाना चाहता है, तो कश्मीर से बड़ा कोई और परमाणु संकट नहीं है। भारत, पाकिस्तान और चीन — तीनों परमाणु ताकतें हैं। इसलिए मामला बेहद गंभीर है।' उन्होंने कहा कि ट्रंप प्रशासन को सिर्फ तात्कालिक तनाव कम करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए, बल्कि कश्मीर समस्या का स्थायी हल निकालना चाहिए ताकि हर बार हल्की सी घटना से फिर से युद्ध जैसी स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें - Mumbai Terror Attack: 'लश्कर के आतंकी साजिशों से जुड़े बड़े खुलासा कर सकता है राणा', एनआईए का बड़ा दावा

अमेरिका ने पहलगाम हमले की निंदा
इस बीच अमेरिका ने पहलगाम हमले की कड़ी निंदा की है। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने इस हमले में मारे गए निर्दोष लोगों के लिए गहरी संवेदना जताई और कहा कि अमेरिका भारत के आत्मरक्षा के अधिकार का समर्थन करता है। इसके अलावा अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर दोनों देशों से तनाव कम करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed