{"_id":"6274bb161ff015398e46cad0","slug":"indian-climber-narayan-iyer-died-while-climbing-the-kangchenjunga-hill","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल: भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर का निधन, कंचनजंगा पहाड़ी पर चढ़ते वक्त हुए हादसे का शिकार ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नेपाल: भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर का निधन, कंचनजंगा पहाड़ी पर चढ़ते वक्त हुए हादसे का शिकार
Fri, 06 May 2022 11:37 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 06 May 2022 11:37 AM IST
सार
दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा की पहाड़ियों पर चढ़ते वक्त भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर की मौत हो गई।
विज्ञापन
kangchenjunga
- फोटो : facebook/Circle Of India
विस्तार
दुनिया की तीसरी सबसे ऊंची चोटी कंचनजंगा की पहाड़ियों पर चढ़ते वक्त एक भारतीय पर्वतारोही की मौत हो गई। पायनियर एडवेंचर एजेंसी की ओर से बताया गया कि यह हादसा शुक्रवार सुबह हुआ, जब भारतीय पर्वतारोही नारायण अय्यर कंचनजंगा पहाड़ी पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गए। एजेंसी की ओर से बताया गया है कि यह इस मौसम की पहली दुर्घटना है।
विज्ञापन
एजेंसी के अधिकारी ने बताया कि नारायण अय्यर 52 साल के थे। उन्हें 8000 मीटर से ऊपर नहीं जाने के लिए कहा गया था, क्योंकि वहां पर ज्यादा खतरा रहता है। इसके बावजूद वह ऊपर गए और 8200 मीटर पर जाकर उनका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गए। नारायण के शव को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है। अधिकारियों ने बताया कि, उनके शव के पास पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन