{"_id":"5e81ca5e8ebc3e76c6048a34","slug":"indian-businessman-donates-entire-property-to-quarantine-coronavirus-affected-patients-in-dubai","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुबई में भारतीय उद्यमी ने पेश की मिसाल, क्वारंटीन के लिए दे दी अपनी शानदार इमारत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दुबई में भारतीय उद्यमी ने पेश की मिसाल, क्वारंटीन के लिए दे दी अपनी शानदार इमारत
Mon, 30 Mar 2020 04:51 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Amit Mandal
Updated Mon, 30 Mar 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस का प्रकोप (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के प्रकोप के दौर में हर कोई हरसंभव मदद और योगदान देकर मिसाल पेश कर रहा है। ऐसा ही एक मामला दुबई में सामने आया है। दुबई स्थित एक भारतीय उद्यमी ने देश के स्वास्थ्य अधिकारियों को अपनी शानदार इमारत क्वारंटीन के लिए सौंप दी है ताकि यहां संदिग्ध कोरोना मरीज रह सकें।
विज्ञापन
गल्फ न्यूज के मुताबिक, दुबई स्थित फिंजा ज्वैलरी के संस्थापक और चेयरमैन अजय शोभराज ने जुमैराह लेक टावर्स की अपनी इमारत स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंप दी है। इसमें करीब 400 लोग रह सकते हैं। इसे क्वारंटीन सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
'देखभाल करने वाले इस शहर की मदद और उसे वापस करने के लिए' नाम से स्वास्थ्य अधिकारियों को लिखे पत्र में कहा गया है- 25 साल से दुबई में रहे रहे भारतीय उद्यमी ने जुमैराह लेक टावर्स की इमारत कोविड-19 से लड़ने के लिए दान कर दी है।
विज्ञापन
शोभराज ने कहा, मैं मानता हूं कि ऐसे चुनौतीपूर्ण समय में सभी समुदायों को साथ आना होगा और महामारी से लड़ने के लिए देश का समर्थन करना होगा। इस मुश्किल समय में मैं सरकार की मदद करके बहुत खुश हूं। इस शहर ने पिछले 25 साल के दौरान मेरी कामयाबी में अहम भूमिका निभाई है।