फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian author Jeet Thayil will join a five-member judging panel for 2020 International Booker Prize

अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के निर्णायक मंडल में शामिल होंगे भारतीय लेखक जीत थाइल

Thu, 11 Jul 2019 07:56 PM IST
अमर शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 11 Jul 2019 07:56 PM IST
विज्ञापन
Indian author Jeet Thayil will join a five-member judging panel for 2020 International Booker Prize
जीत थाइल - फोटो : Social Media
पुरस्कार विजेता भारतीय लेखक जीत थाइल साल 2020 के अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के लिए पांच सदस्यीय निर्णायक मंडल में शामिल होंगे। 
विज्ञापन


'नार्कोपोलिस’ के लेखक और साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता थाइल मई 2019 और अप्रैल 2020 के बीच ब्रिटेन और आयरलैंड में प्रकाशित पुस्तकों में से सर्वश्रेष्ठ अनूदित उपन्यास का चुनाव करेंगे। 

अपने पहले उपन्यास ‘नार्कोपोलिस’ के लिए मैन बुकर पुरस्कार के लिए शॉर्टलिस्ट होने वाले केरल में जन्मे थाइल ने साल 2006 में उपन्यास लिखना शुरू किया था। उनके कविता संग्रह में ‘दीज एरर्स आर करेक्ट’ शामिल है जिसके लिए उन्हें साहित्य अकादमी पुरस्कार मिला था। 
विज्ञापन


59 वर्षीय लेखक एवं संगीतकार ने मुंबई, बंगलूरू, हांगकांग और न्यूयॉर्क में 23 साल तक पत्रकार के तौर पर काम किया। उनका हाल में आया उपन्यास ‘द बुक ऑफ चॉकलेट सेन्ट्स’ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाइल के साथ अंतरराष्ट्रीय बुकर पुरस्कार के निर्णायक मंडल में तुलनात्मक साहित्य एवं अनुवाद विशेषज्ञ लूसी कैंपोस, मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनुवादक एवं लेखक जेनिफर क्रॉफ्ट और लेखक वलेरिया लुईसेली शामिल है।


निर्णायक मंडल की अध्यक्षता टेड हॉजकिंसन करेंगे। वह ब्रॉडकास्टर, संपादक, आलोचक, लेखक और लंदन स्थित साउथबैंक सेंटर में साहित्य एवं बोलचाल के शब्द (स्पोकेन वर्ड) विभाग के प्रमुख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed