{"_id":"5fd7e5dd8ebc3e3f871b6f5b","slug":"indian-army-said-general-mm-narwanes-visit-to-saudi-arabia-will-strengthen-bilateral-cooperation-in-defense-sector","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना प्रमुख जनरल नरवणे की सऊदी अरब यात्रा से रक्षा क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत : भारतीय सेना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सेना प्रमुख जनरल नरवणे की सऊदी अरब यात्रा से रक्षा क्षेत्र में सहयोग होगा मजबूत : भारतीय सेना
Tue, 15 Dec 2020 03:53 AM IST
Kuldeep Singh
पीटीआई, रियाद
पीटीआई, रियाद
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 15 Dec 2020 03:53 AM IST
विज्ञापन
थल सेनाध्यक्ष जनरल एमएम नरवणे
- फोटो : twitter@ANI
सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की ऐतिहासिक सऊदी अरब यात्रा से रक्षा क्षेत्र में द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। यह जानकारी सोमवार को भारतीय सेना ने दी। दो देशों के दौरे के दूसरे चरण में सऊदी अरब पहुंचे जनरल नरवणे भारतीय सेना के पहले प्रमुख हैं जिन्होंने सामरिक रूप से महत्वपूर्ण दो खाड़ी देशों की यात्रा की है। सऊदी अरब से पहले वह संयुक्त अरब अमीरात के दौरे पर थे।
विज्ञापन
भारतीय सेना के अतिरिक्त जन सूचना महानिदेशालय ने एक ट्वीट में कहा, सीओएएस (सेना प्रमुख) के सऊदी अरब के दौरे से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग मजबूत होंगे। दौरे के पहले दिन रविवार को जनरल नरवणे ने सऊदी के शीर्ष जनरलों से मुलाकात की जिनमें कमांडर ऑफ रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज जनरल फहद बिन अब्दुल्ला मोहम्मद अल मुतीर, चीफ ऑफ जनरल स्टाफ फैयाद बिन हामिद अल रूवाइली और संयुक्त बलों के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मुतलाक बिन सलीम शामिल हैं। उन्होंने साझा हित के मुद्दों और द्विपक्षीय रक्षा सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।
विज्ञापन
जनरल नरवणे ने सोमवार को किंग अब्दुल अजीज सैन्य अकादमी का दौरा किया और सैन्य प्रशिक्षण पर विचारों का आदान-प्रदान किया। भारतीय सेना ने ट्वीट किया कि उन्होंने सऊदी सशस्त्र बल कमान और स्टाफ कॉलेज तथा नेशनल डिफेंस यूनिवर्सिटी का भी दौरा किया जहां उन्होंने शिक्षकों और छात्र अधिकारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन