फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Americans thrilled over PM naredra modi possible community address in Houston

पीएम मोदी तीसरी बार अमेरिका में भारतीयों को करेंगे संबोधित, 40 हजार लोगों ने कराया पंजीकरण

Tue, 13 Aug 2019 10:01 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Tue, 13 Aug 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
Indian Americans thrilled over PM naredra modi possible community address in Houston
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

भारतीय अमेरिकी समुदाय के सम्मेलन ‘हाउडी, मोदी’ में शिरकत करने के लिए करीब 40 हजार लोग अभी तक पंजीकरण करा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 सितम्बर को इस सम्मेलन में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा के सत्र में हिस्सा लेने के लिए अमेरिका आ रहे हैं।

विज्ञापन


‘हाउडी’ ‘हाऊ डू यू डू’ (आप कैसे हैं) का संक्षिप्त रूप है। दक्षिण पश्चिमी अमेरिका में आम तौर पर लोग एक दूसरे से मिलते वक्त हाल चाल जानने के लिए यही बोलते हैं। ह्यूस्टन के एक गैर सरकारी संगठन टेक्सास इंडिया फोरम ने बताया कि समारोह में आने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जा रहा, लेकिन इसके लिए पास होना जरूरी है। 
विज्ञापन


अमेरिका के चौथे सबसे अधिक आबादी वाले शहर के एनआरजी फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के आने की उम्मीद है। ह्यूस्टन में पांच लाख से अधिक भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोग रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ह्यूस्टन के मेयर सिल्वेस्टर टर्नर ने कहा, ‘मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं, जहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं।’  टेक्सास इंडिया फोरम ने बताया कि पहले सप्ताह में ही 39,000 से अधिक लोगों ने पंजीकरण करा लिया था। 1000 से अधिक स्वयंसेवक और 650 ‘वेलकम पार्टनर’ कार्यक्रम से जुड़े हैं।

अमेरिकी सीनेटर जॉन कोर्निन ने कहा, ‘टेक्सास के लाखों भारतीय अमेरिकी की ओर से और सीनेट इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष तौर पर मैं प्रधानमंत्री मोदी का ह्यूस्टन में स्वागत करता हूं।’ 


मोदी अमेरिका में भारतीय समुदाय को तीसरी बार संबोधित करेंगे। इससे पहले 2014 में न्यूयॉर्क के मैडीसन स्क्वायर गार्डन और 2016 में सिलिकॉन वैली में वह भारतीय समुदाय को संबोधित कर चुके हैं। दोनों समारोह में 20,000 से अधिक लोगों ने शिरकत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed