फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American wins National Geographic first-ever Pictures of the Year contest

नेशनल ज्योग्राफिक: ‘पिक्चर ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता के विजेता का एलान, भारतीय-अमेरिकी कार्तिक के नाम का बजा डंका

Tue, 21 Feb 2023 11:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वांशिगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वांशिगटन Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 21 Feb 2023 11:14 PM IST
सार

पहली ‘पिक्चर ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में कार्तिक की जिस तस्वीर को चुना गया है उसमें अलास्का के चिलकट बाल्ड ईगल प्रिजर्व में तीन चीलों को एक पेड़ की डाल पर बैठने के लिए झगड़ते हुए देखा जा सकता है।  

विज्ञापन
Indian American wins National Geographic first-ever Pictures of the Year contest
विजेता तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय अमेरिकी कार्तिक सुब्रमण्यम ने नेशनल ज्योग्राफिक की पहली ‘पिक्चर ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में अपना डंका बजाया है। उन्होंने ये प्रतियोगिता अपने नाम कर ली है। मंगलवार को नैट जियो के अनुभवी फोटो एडिटर की टीम ने काफी विचार-विमर्श के बाद उनके नाम का एलान किया। 

विज्ञापन


पहली ‘पिक्चर ऑफ द ईयर’ प्रतियोगिता में कार्तिक की जिस तस्वीर को चुना गया है उसमें अलास्का के चिलकट बाल्ड ईगल प्रिजर्व में तीन चीलों को एक पेड़ की डाल पर बैठने के लिए झगड़ते हुए देखा जा सकता है। एक आधिकारिक बयान में प्रतियोगिता में उनकी जीत का एलान किया गया। 
विज्ञापन


 प्रतियोगिता में जीत से उत्साहित सुब्रमण्यम ने बताया कि हर साल नवंबर में सैकड़ों बाल्ड चील अलास्का में चिलकट बाल्ड ईगल प्रिजर्व के पास आती हैं। वे बीते दो सालों से नंबवर महीने में उनकी तस्वीरें खींचने के लिए वहां जा रहे थे। गौरतलब है कि सुब्रमण्यम की तस्वीर नेशनल ज्योग्राफिक पत्रिका के मई अंक में प्रकाशित की जाएगी। यह भी बता दें कि भारतीय अमेरिकी कार्तिक सुब्रमण्यम पेशेवर सॉफ्टवेयर डेवलपर हैं और शौकिया तौर पर फोटोग्राफी भी करते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed