फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American policy expert Neera Tanden named White House staff secretary

अमेरिका: भारतीय मूल की नीरा टंडन ने जीता राष्ट्रपति बाइडन का भरोसा, व्हाइट हाउस में मिली बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 23 Oct 2021 10:26 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 23 Oct 2021 10:26 AM IST
सार

इस नियुक्ति के बाद उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है जिसके तहत उनके पास अब राष्ट्रपति बाइडन के सभी दस्तावेजों का नियंत्रण रहेगा। नीरा टंडन इस पद पर आसीन होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी।

विज्ञापन
Indian American policy expert Neera Tanden named White House staff secretary
नीरा टंडन - फोटो : facebook

विस्तार

भारतीय मूल की नीरा टंडन ने एक बार फिर से राष्ट्रपति जो बाइडन का भरोसा जीत लिया है। इस बार उन्हें व्हाइट हाउस में स्टाफ सचिव नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है जिसके तहत उनके पास अब राष्ट्रपति बाइडन के सभी दस्तावेजों का नियंत्रण रहेगा। नीरा टंडन इस पद पर आसीन होने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी होंगी। इससे पहले मई माह में नीरा को जो बाइडन का वरिष्ठ सलाहकार नियुक्त किया गया था।व्हाइट हाउस के स्टाफ सचिव पर्दे के पीछे रहकर काम करते हैं लेकिन इनकी भूमिका बेहद ही महत्वपूर्ण होती है। एक अधिकारी ने कहा कि व्हाइट हाउस में स्टाफ सचिव की भूमिका केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के समान है, जो कि निर्णय लेने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाती है और राष्ट्रपति के लिए कई तरह के मुद्दों का प्रबंधन करती है।

विज्ञापन


वरिष्ठ सलाहकार के पद पर रहेंगी बरकरार
पोलिटिको ने व्हाइट हाउस के एक अधिकारी के हवाले से बताया कि टंडन व्हाइट हाउस के वरिष्ठ सलाहकार के अपने पद को बरकरार रखेंगी, जिसमें उन्होंने राष्ट्रपति को कई मुद्दों पर सलाह देती हैं। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, वह व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ रोनाल्ड क्लेन को रिपोर्ट करेंगे।  
विज्ञापन


टंडन के पास दो दशकों से अधिक का अनुभव
टंडन के पास नीति और प्रबंधन में दो दशकों से अधिक का अनुभव है जो कि व्हाइट हाउस में नीति को और मजबूत करने का काम करेगा। घरेलू, आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा नीति में उनका अनुभव इस नई भूमिका में एक महत्वपूर्ण संपत्ति होगी। व्हाइट हाउस के स्टाफ सचिव के रूप में टंडन की नियुक्ति आठ महीने बाद हुई जब उन्होंने रिपब्लिकन सीनेटरों के कड़े विरोध के कारण व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ मैनेजमेंट एंड बजट के निदेशक के रूप में अपना नामांकन वापस ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले भी संभाल चुकी हैं अहम जिम्मेदारी
टंडन अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में व्हाइट हाउस में घरेलू नीति की सहायक निदेशक और प्रथम महिला की वरिष्ठ नीति सलाहकार के रूप में अपना करियर शुरू किया था। इसके अलावा टंडन अमेरिका स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्रालय में स्वास्थ्य सुधारों की वरिष्ठ सलाहकार रह चुकी हैं। उन्होंने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में अफोर्डेबल केयर एक्ट के कुछ विशेष प्रावधानों पर कांग्रेस और हितधारकों के साथ मिलकर काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed