{"_id":"5fbc33698ebc3e9bb15f050d","slug":"indian-american-physician-dr-ajay-lodha-died-at-the-age-of-58","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. अजय लोढ़ा का 58 साल की उम्र में निधन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. अजय लोढ़ा का 58 साल की उम्र में निधन
Tue, 24 Nov 2020 03:40 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 24 Nov 2020 03:40 AM IST
विज्ञापन
भारतीय-अमेरिकी चिकित्सक डॉ. अजय लोढ़ा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय अमेरिकी समुदाय के जाने माने नेता व प्रमुख चिकित्सक अजय लोढा का 21 नवंबर को अमेरिका में निधन हो गया। कोरोना वायरस संक्रमित होने के बाद वे बीते आठ महीने कोविड-19 से संघर्ष कर रहे थे। 58 साल के डॉ. अजय लोढा भारतीय मूल के अमेरिकी फिजिशियंस के संगठन (आपी) के पूर्व अध्यक्ष भी रहे। उनके परिवार में उनकी पत्नी स्मिता, बेटा अमित व बेटी श्वेता हैं।
विज्ञापन
कोविड-19 से आठ महीने संघर्ष किया
न्यूयॉर्क स्थित भारत के महावाणिज्यिक दूत की ओर से उनके निधन पर ट्विटर पर गहरा दुख जताते हुए उन्हें भारतीय-अमेरिकी समुदाय का प्रमुख सदस्य बताया गया। आपी के मौजूदा अध्यक्ष सुधार जोन्नलागड्डा ने उनके निधन को संगठन के इतिहास का काला दिन करार दिया। नई अध्यक्ष बनने जा रही डॉ. अनुपमा गोतिमुकुला ने उन्हें स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कोरोना से संघर्ष की प्रतिमूर्ति बताया।
विज्ञापन
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भारतीय अमेरिकी समुदाय, खासतौर से राजस्थान से अमेरिका में बसे लोगों के लिए किए उनके योगदान को याद करते हुए दुख जताया। जयपुर फुट अमेरिका के चेयरमैन प्रेम भंडारी, बीएसएफ के पूर्व महानिदेशक केके शर्मा, आपी के उपाध्यक्ष डॉ. रवि कोली आदि ने भी उनके निधन पर उनके सामाजिक कार्यों को याद किया।
विज्ञापन
सम्मानित चिकित्सक
डॉ. अजय लोढा को 2016 में एलिस आइलैंड मेडल ऑफ ऑनर से नवाजा गया। 2008 में उन्हें नर्गिस दत्त मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा फिजिशियन ऑफ द ईयर सम्मान दिया गया। वे 2015-16 में आपी के अध्यक्ष रहे।