{"_id":"6391d04bf2630a32e5365976","slug":"indian-american-krishna-vavilala-receives-us-presidential-lifetime-achievement-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: भारतीय मूल के कृष्णा वविलाला को मिला अमेरिकी राष्ट्रपति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: भारतीय मूल के कृष्णा वविलाला को मिला अमेरिकी राष्ट्रपति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
Thu, 08 Dec 2022 05:23 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, ह्यूस्टन
पीटीआई, ह्यूस्टन
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 08 Dec 2022 05:23 PM IST
सार
प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स उन लोगो को दिया जाता है, जो अपने समुदायों के लिए उत्कृष्ट चरित्र, मूल्य नैतिकता और समर्पण का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय मूल के कृष्णा वविलाला को प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट (पीएलए) पुरस्कार से सम्मानित किया है। कृष्णा वविलाला लंबे समय तक ह्यूस्टन के रह रहे हैं। पीएलए पुरस्कार समुदाय और देश में योगदान के लिए दिया जाने वाला देश का सर्वोच्च सम्मान है।
विज्ञापन
अमेरिकॉर्प्स के नेतृत्व में प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स हर साल नागरिकों को सम्मानित करने के लिए आयोजित किया जाता है। प्रेसिडेंशियल लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड्स उन लोगो को दिया जाता है, जो अपने समुदायों के लिए उत्कृष्ट चरित्र, मूल्य नैतिकता और समर्पण का प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन
अमेरिकॉर्प्स, संयुक्त राज्य सरकार की एक एजेंसी है, जो कई क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के स्वयंसेवी कार्य कार्यक्रमों के माध्यम से पाँच मिलियन से अधिक अमेरिकियों को सेवा में काम करने के लिए अवार्ड देती है। पिछले हफ्ते एक शानदार समारोह में 86 वर्षीय वविलाला, जो पिछले चार दशकों से ह्यूस्टन के रह रहे हैं। उनको उनकी जीवन भर की सेवा और उपलब्धियों के लिए "चेंज मेकर और ग्लोबल ह्यूमैनिटेरियन" कहकर उनकी सराहना की गई।
विज्ञापन