फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Congressman Ami Bera named chairman of Congressional sub committee

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद बने एशिया, प्रशांत एवं परमाणु अप्रसार उप-समिति के अध्यक्ष

Sat, 14 Dec 2019 09:10 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Sat, 14 Dec 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
Indian American Congressman Ami Bera named chairman of Congressional sub committee
Ami Bera Twitter handle - फोटो : Ami Bera,

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद एमी बेरा को अमेरिकी संसद (कांग्रेस) की एशिया, प्रशांत एवं परमाणु अप्रसार उप-समिति का अध्यक्ष चुना गया है। कैलिफोर्निया से डेमोक्रेट पार्टी के चार बार के सांसद बेरा अब ब्रैड शर्मन की जगह लेंगे।

विज्ञापन


बेरा ने कहा कि ‘एशिया, प्रशांत एवं परमाणु अप्रसार’ उप-समिति का अध्यक्ष बन कर गौरवान्वित हूं। एशिया विश्व के सबसे महत्वपूर्ण एवं अहम क्षेत्रों में से हैं और अमेरिका के महाद्वीप में मजबूत और स्थायी संबंध हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रमुख के तौर पर वह यह सुनिश्चित करेंगे कि अमेरिका अपने सभी राजनीतिक, सैन्य, सांस्कृतिक और आर्थिक उपकरणों का उपयोग अमेरिकी हितों को पूरा करने और एशिया एवं प्रशांत क्षेत्र में अमेरिकी प्रतिबद्धताओं को बनाए रखने एवं बढ़ाने के लिए करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेरा ने कहा कि उप-समिति यह भी पता लगाएगी कि इन उपकरणों का उपयोग कितने प्रभावी रूप से किया जा सकता है और क्षेत्र में अमेरिकी सहयोगियों और भागीदारों को कैसे मजबूत किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed