फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-American animal rights activist yelled on Amazon CEO to do something for animals

भारतीय मूल की कार्यकर्ता ने बेजोस से कहा- जानवरों का शोषण बंद कीजिए, सुरक्षाबलों ने बाहर निकाला

Fri, 07 Jun 2019 03:56 PM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Fri, 07 Jun 2019 03:56 PM IST
विज्ञापन
Indian-American animal rights activist yelled on Amazon CEO to do something for animals
जेफ बेजोस पर महिला चिल्लाई - फोटो : social media

एक भारतीय अमेरिकी पशु कार्यकर्ता ने अमेजन के सीईओ और संस्थापक जेफ बोजोस को स्टेज पर जाकर अचानक टोक दिया। कार्यकर्ता ने बेजोस को मुर्गी पालन (चिकन फार्म) के लिए कुछ करने को कहा है। बेजोस अमेजन फर्स्ट मार्कस नामक कॉन्फ्रेंस में लोगों का संबोधन कर रहे थे। 


loader

तभी कैलिफोर्निया स्थित केनोट सेशन में अचानक 30 वर्षीय प्रिया सॉहेनी स्टेज पर आ गईं और चिल्लाने लगीं। उन्होंने बेजोस को कहा, "आप दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। आप अमेजन के प्रमुख हैं और जानवरों की मदद कर सकते हैं।" प्रिया ने कहा है कि वो अमेजन के चिकन फार्म में गई थी। वो बेजोस पर चिल्लाते हुए बोलीं कि जानवरों के साथ शोषण करना बंद करो।

प्रिया जैसे ही बेजोस पर चिल्लाईं तभी वहां सिक्योरिटी गार्ड आ गए और उन्हें बाहर निकालने लगे। हाथ में सफेद गुलाब और कॉन्फ्रेंस का बैच लेकर आईं प्रिया डायरेक्ट एक्शन एनीवेयर (डीएक्सई) में काम करती हैं। जो कि 2013 में सैन फ्रांसिस्को में शुरू हुआ था। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं है कि प्रिया को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।

अमेजन सीधे चिकन फार्म का मालिक नहीं है और ना संचालित करता है। लेकिन यह उन आपूर्तिकर्ताओं से चिकन मांस खरीदता है जो सीधे डीएक्सई कार्यकर्ताओं को प्रभावित करता है। बता दें इसी महीने की शुरुआत में एक अन्य पशु कार्यकर्ता ने स्टेज पर आकर डेमोक्रेटिक पार्टी की नेता कमला हैरिस के हाथ से माइक छीन लिया था। हैरिस सैन फ्रांसिस्को में एक कार्यक्रम का संबोधन कर रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed