फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian american Abhinav Bector arrested in international telephone scam in Canada

कनाडा: अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन घोटाले में भारतीय मूल के अभिनव बेक्टर को किया गया गिरफ्तार

Sat, 26 Dec 2020 02:54 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, टोरेंटो
एजेंसी, टोरेंटो Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 26 Dec 2020 02:54 AM IST
विज्ञापन
Indian american Abhinav Bector arrested in international telephone scam in Canada
यूएस पुलिस - सांकेतिक तस्वीर

कनाडा में भारतीय मूल के 25 वर्षीय शख्स को कथित तौर पर कई अंतरराष्ट्रीय टेलीफोन घोटालों में शामिल होने के संबंध में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को देश के बाहर स्थित लोग पैसों की हेराफेरी के लिए काम पर रखते थे। 

विज्ञापन


विदेशों से लोग पैसों की हेराफेरी के लिए आरोपी को काम पर रखते थे
रॉयल कनेडियन माउंटेड पुलिस (आरसीएमपी) ने बताया कि ओंटारियो के ब्रैम्पटन में रहने वाले अभिनव बेक्टर पर आरोप है कि उसने 5000 अमेरिकी डॉलर से ज्यादा की हेराफेरी की और धन शोधन किया। टेलीफोन घोटाले और अन्य मामलों की जांच के लिए अक्तूबर 2018 में आरसीएमपी ने ‘ऑक्टाविया जांच’ शुरू की थी जिसके बाद यह गिरफ्तारी की गई।
विज्ञापन


बताया गया कि इस जांच के दौरान अब तक 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। विज्ञप्ति के अनुसार, टेलीफोन से धोखाधड़ी करने वाले ये लोग देश के बाहर से काम करते थे और 2014 से कनाडा के लोगों को अपना निशाना बनाते रहे हैं। भारत में अवैध कॉल सेंटरों पर हुई छापेमारी और कनाडा में हुई गिरफ्तारी के बावजूद ये आरोपी धोखा देने की अपनी रणनीति बदल कर कनाडाई लोगों को ठग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह लोगों को बनाया निशाना
इस मामले में अक्तूबर को कनाडा के नमन ग्रोवर को गिरफ्तार किया गया था। तीन अन्य फरार आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किए गए। पुलिस के अनुसार, ये घोटालेबाज खुद को कनाडा राजस्व एजेंसी (सीआरए), बैंकों, आव्रजन और तकनीकी सहायता एजेंसियों के प्रतिनिधि बताकर कनाडाई को निशाना बनाते हैं। घोटालेबाजों ने धन उगाही के लिए स्थानीय लोगों को काम पर रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed