फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian American Aarya Walvekar crowned Miss India USA 2022

Miss India USA 2022: भारतवंशी किशोरी आर्या वालवेकर ने जीता ‘मिस इंडिया यूएसए’ का खिताब

Mon, 08 Aug 2022 12:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 08 Aug 2022 12:17 AM IST
सार

वाशिंगटन की अक्षी जैन को ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ का ताज पहनाया गया और न्यूयॉर्क की तन्वी ग्रोवर को ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ चुना गया।

विज्ञापन
Indian American Aarya Walvekar crowned Miss India USA 2022
भारतवंशी किशोरी आर्या वालवेकर - फोटो : Instagram/Aarya Walvekar

विस्तार

वर्जीनिया की भारतवंशी किशोरी आर्या वालवेकर ने इस साल ‘मिस इंडिया यूएसए’ का खिताब अपने नाम कर लिया है। 18 वर्षीय आर्या को न्यू जर्सी में आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता में ‘मिस इंडिया यूएसए 2022’ का ताज पहनाया गया।

विज्ञापन


आर्या ने कहा, मुझे अभिनेत्री बनने की चाह है। पर्दे पर स्वयं को देखना और फिल्मों एवं टेलीविजन में अभिनय करना बचपन से मेरा सपना रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें नई जगहों पर घूमना, खाना पकाना और विभिन्न मुद्दों पर वाद-विवाद करना पसंद है। ‘यूनिवर्सिटी ऑफ वर्जीनिया’ की छात्र सौम्या शर्मा दूसरे और न्यूजर्सी की संजना चेकुरी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


वाशिंगटन की अक्षी जैन को ‘मिसेज इंडिया यूएसए’ का ताज पहनाया गया और न्यूयॉर्क की तन्वी ग्रोवर को ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ चुना गया। 30 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 74 प्रतियोगियों ने तीन अलग-अलग प्रतियोगिताओं ‘मिस इंडिया यूएसए’, ‘मिसेज इंडिया यूएसए‘ और ‘मिस टीन इंडिया यूएसए’ में भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों श्रेणियों के विजेताओं को इसी समूह द्वारा आयोजित ‘वर्ल्डवाइड पीजेंट्स’ में भाग लेने के लिए अगले साल की शुरुआत में मुंबई जाने का मौका मिलेगा। इस कार्यक्रम में गायिका शिबानी कश्यप, ‘मिस इंडिया वर्ल्डवाइड 2022’ खुशी पटेल और ‘मिसेज इंडिया वर्ल्डवाइड’ स्वाति विमल ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed