{"_id":"63543dd3ee4e81231d05653e","slug":"indian-ameican-swadesh-chatterjee-awarded-highest-state-honour-in-north-carolina","type":"story","status":"publish","title_hn":"US News: अमेरिका में स्वदेश चटर्जी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान, भारत-अमेरिकी रिश्तों को मजबूत करने निभाई भूमिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US News: अमेरिका में स्वदेश चटर्जी को सर्वोच्च राजकीय सम्मान, भारत-अमेरिकी रिश्तों को मजबूत करने निभाई भूमिका
Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:30 AM IST
सार
अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि चटर्जी ने भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।
विज्ञापन
स्वदेश चटर्जी
- फोटो : global.unc.edu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रसिद्ध भारतीय-अमेरिकी उद्यमी और कार्यकर्ता स्वदेश चटर्जी को अमेरिकी प्रांत उत्तरी कैरोलिना का शीर्ष सम्मान “ऑर्डर ऑफ द लॉन्ग लीफ पाइन” मिला है। प्रांत के गवर्नर रे कूपर ने एक समारोह में चटर्जी (75) को पिछले तीन दशकों में भारत-अमेरिकी को सुदृढ़ करने में उनके योगदान के लिए यह सम्मान दिया।
विज्ञापन
कूपर ने न केवल उत्तरी कैरोलिना के विकास में बल्कि भारत-अमेरिका संबंधों और अमेरिका के सांस्कृतिक परिवेश को समृद्ध करने में उनके योगदान की सराहना की। भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने कहा कि 2001 में भारत सरकार से पद्म भूषण सम्मान पाने वाले चटर्जी एक महत्वपूर्ण हस्ती हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस सदस्य सदस्य रो खन्ना ने उन्हें अमेरिका में भारतीय समुदाय का एक महान नेता करार दिया। एक वीडियो संदेश में, अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि चटर्जी ने भारत-अमेरिकी द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अथक प्रयास किए।
विज्ञापन
चटर्जी ने कहा, भारतीय-अमेरिकी समुदाय के प्रयासों की बदौलत दोनों देशों के रिश्ते एक लंबा सफर तय कर चुके हैं लेकिन अभी भी बहुत सी महत्वपूर्ण चुनौतियां हमारे सामने हैं, क्योंकि पिछले पांच-छह वर्षों में दुनिया काफी बदल गई हैं।