फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian Ambassador said- PM Modi addressing in Houston will be memorable

भारतीय राजदूत ने कहा- ह्यूस्टन में मोदी का संबोधन रहेगा यादगार 

Thu, 12 Sep 2019 05:13 AM IST
देव कश्यप वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: देव कश्यप Updated Thu, 12 Sep 2019 05:13 AM IST
विज्ञापन
Indian Ambassador said- PM Modi addressing in Houston will be memorable
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस माह के अंत में ह्यूस्टन में 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे जो एक उल्लेखनीय और यादगार कार्यक्रम रहेगा। भारत के राजदूत हर्ष श्रृंगला ने अपने एक साक्षात्कार में यह बात कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि ह्यूस्टन इस प्रकार के सभी कार्यक्रमों में से बड़ा और अधिक यादगार रहेगा। उनका इशारा मोदी द्वारा 2014 में न्यूयॉर्क के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में और 2016 में सिलिकॉन वैली के सान जोस में भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करने वाले कार्यक्रमों की ओर था।
विज्ञापन


यहां प्रधानमंत्री ने 20 हजार से अधिक लोगों को संबोधित किया था। भारतीय राजदूत 22 सितंबर को एनआरजी स्टेडियम में होने वाले इस विशाल कार्यक्रम की तैयारियों में व्यक्तिगत तौर पर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश में मोदी के तीसरे बड़े कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए 50 हजार से अधिक भारतीय अमेरिकियों ने पंजीकरण कराया है। लेकिन इनमें से अधिकतर लोग ह्यूस्टन, डलास और इसके आसपास के लोग हैं। श्रृंगला ने कहा कि मेरा मानना है कि यह ह्यूस्टन शहर के सबसे बड़े स्टेडियम में बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed