{"_id":"5e1bacad8ebc3e8805379f68","slug":"indian-ambassador-harsh-vardhan-shringla-left-for-india-after-meeting-donald-trump","type":"story","status":"publish","title_hn":"डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर भारत के लिए रवाना हुए भारतीय राजदूत हर्षवर्धन शृंगला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर भारत के लिए रवाना हुए भारतीय राजदूत हर्षवर्धन शृंगला
Mon, 13 Jan 2020 05:03 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 13 Jan 2020 05:03 AM IST
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारत के राजदूत हर्षवर्धन शृंगला विदेश सचिव के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालने के लिए रविवार को वाशिंगटन से रवाना हो गए। उन्होंने अपने संक्षिप्त कार्यकाल में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है और वे उन्हें जनता का राजदूत के रूप में याद करते हैं।
विज्ञापन
भारत रवाना होने से पहल 57 वर्षीय शृंगला ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। शृंगला इस महीने के अंत में भारत के 33वें विदेश सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे। शृंगला 1984 बैच के विदेश सेवा के अधिकारी हैं। उन्होंने करीब एक साल तक अमेरिका में भारतीय राजदूत की सफलतापूर्वक जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन
उनके कार्यकाल को याद करते हुए भारतीय मूल के अमेरिकी अटॉर्नी रवि बत्रा कहते हैं, ‘शृंगला अमेरिका पहुंचते ही भारत के सर थॉमस मोर हो गए, जो हरदिल अजीज रहे और एक साल के कार्यकाल में कई मुद्दों का सामना अपनी ईमानदारी और मेहनत से किया।’
विज्ञापन