{"_id":"5d6bf1ec8ebc3e93d1007def","slug":"indian-accused-of-murder-will-be-extradited-to-britain","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल पुराने दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपी भारतीय को ब्रिटेन प्रत्यर्पित किया जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
10 साल पुराने दुष्कर्म और हत्या मामले के आरोपी भारतीय को ब्रिटेन प्रत्यर्पित किया जाएगा
Sun, 01 Sep 2019 10:00 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 01 Sep 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के दस साल पुराने बलात्कार और हत्या मामले में आरोपी एक भारतीय को भारत से प्रत्यर्पित किया जाएगा। एक मीडिया रिपोर्ट में यह बात कही गई है। 'संडे मिरर' की खबर के अनुसार माना जाता है कि अमन व्यास (34) भारत में हिरासत में है। उसके खिलाफ 2009 में पूर्वी लंदन के वॉल्थेमस्टोव में बच्चों के क्रीड़ास्थल में मृत पाई गईं मिशेल समरवीरा की हत्या को लेकर लंदन मे मुकदमा चलाया जाएगा। ऐसा माना जाता है कि मिशेल का यौन उत्पीड़न भी हुआ था।
बड़े भारतीय कारोबारी का बेटा अमन घटना के समय छात्र वीजा पर ब्रिटेन में रह रहा था और वह मिशेल की हत्या से पहले पूर्वी लंदन में हुए तीन अन्य कथित यौन हमलों में पूछताछ के लिए भी वांछित है। स्कॉटलैंड यार्ड ने अमन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था, जिसके बाद उसने भारत में अपने संबंधी के साथ रहने के लिये ब्रिटेन छोड़ दिया था।
2011 में थाईलैंड जाते समय उसे दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया था। वह तब से ही ब्रिटेन प्रत्यर्पित किये जाने के खिलाफ लड़ रहा है और भारत में कई बार अदालत में पेश हो चुका है।
विज्ञापन
पिछले साल लेबर पार्टी की वॉल्थेमस्टोव से सांसद स्टेला क्रिसी ने पीड़िता के परिवार के कहने पर तत्कालीन प्रधानमंत्री टेरीजा मे से अनुरोध किया था कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल 2018 में ब्रिटेन यात्रा पर आएं तो वह उनके सामने इस मुद्दे को उठाएं ताकि प्रत्यर्पण की कोशिशों को गति मिल सके।