फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India will use its voice at the high-level United Nations General Assembly PM Modi will address on September 25

यूएनजीए: 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसे मु्द्दों को जोर-शोर से उठाएगा भारत, विश्व के नेताओं को पीएम मोदी करेंगे संबोधित 

Mon, 20 Sep 2021 11:18 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Sep 2021 11:18 AM IST
सार

भारत के लिए यह सत्र बेहद खास रहने वाला है। दरअसल, भारत ने हाल ही में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता की थी। ऐसे में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों को भारत जोर-शोर से उठाएगा।  
 

विज्ञापन
India will use its voice at the high-level United Nations General Assembly PM Modi will address on September 25
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम मोदी - फोटो : Social media

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा के मौजूदा सत्र में भारत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को जोर-शोर से उठाएगा। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस त्रिमूर्ति ने यह बात न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए साक्षात्कार में बताई। उन्होंने बताया कि मौजूदा 76वें सत्र में आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, कोरोना वैक्सीन की उपलब्धता जैसे मुद्दों को उठाएगा। 

विज्ञापन

 

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, कोविड-19 महामारी ने यूएनजीए में विश्व नेताओं की महत्वपूर्ण सभा को प्रभावित किया हुआ है। अमेरिका में महामारी की स्थिति में मामूली सुधार और किए गए टीकाकरण उपायों के बाद संयुक्त राष्ट्र को 76 वें यूएनजीए को हाइब्रिड प्रारूप में आयोजित करने की अनुमति दी है।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यूएनजीए के 76वें सत्र में कोरोना महामारी और अफगानिस्तान के मौजूदा हालात जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। इसके अलावा आर्थिक मंदी, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन, मध्य एशिया व अफ्रीका में छिड़े सीमा विवाद जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


25 सितंबर को प्रधानमंत्री मोदी करेंगे सत्र को संबोधित 
टीएस त्रिमूर्ति ने बताया कि इस साल मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद की अध्यक्षता में 14 सितंबर से संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र की शुरुआत हुई। मंगलवार यानी 21 सितंबर को इस सत्र में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दुनिया के अन्य नेताओं को संबोधित करेंगे। वहीं 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्र को संबोधित करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि दुनिया के नेताओं के लिए भारत के पीएम का संबोधन खास होने वाला है।  


भारत के लिए बेहद खास है यह सत्र 
संयुक्त राष्ट्र महासभा का 76वां सत्र भारत के काफी खास है। क्योंकि भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। ऐसे में भारत, विश्व के सभी देशों के सामने मजबूती से अपनी बात को रख सकता है। टीएस त्रिमूर्ति ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, सतत विकास, वैक्सीन की उपलब्धता, आर्थिक मंदी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं की सरकार में भागेदारी, आतंकवाद जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की जाएगी। 

यूएन सचिव की बैठक में भी प्रतिभाग करेगा भारत
संयुक्त राष्ट्र सचिव जनरल एंटोनियो गुटेरेस की ओर से आयोजित तीन बैठकों में भी भारत प्रतिभाग करेगा। यह बैठक जलवायु व ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed