फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "India was convicted even without...": Indian envoy response to Canada on Nijjar killing probe

Canada: 'बिना जांच के भारत को दोषी ठहरा दिया', निज्जर की हत्या मामले में कनाडा में भारतीय राजदूत ये बोले

Sat, 25 Nov 2023 01:25 PM IST
कुमार विवेक वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 25 Nov 2023 01:25 PM IST
सार

Canada: निज्जर की 18 जून को कनाडा के सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत ने कनाडा की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपों को खारिज कर दिया था और इसे 'बेतुका और प्रेरित' बताया था।

विज्ञापन
"India was convicted even without...": Indian envoy response to Canada on Nijjar killing probe
संजय कुमार वर्मा - फोटो : Social Media

विस्तार

कनाडा में भारतीय उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच पूरी जांच के पहले ही नई दिल्ली को दोषी ठहराया गया। हत्या के संबंध में अपने आरोपों के समर्थन में कनाडा से सबूत जारी करने का आग्रह करते हुए भारतीय राजदूत ने कहा कि जस्टिन ट्रूडो के आरोपों में जो कुछ ही प्रासंगिक है नई दिल्ली उस पर गौर करेगी।

विज्ञापन


सीटीवी समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में उच्चायुक्त से कनाडा के प्रधानमंत्री ट्रूडो द्वारा निज्जर की हत्या में भारत सरकार की संभावित संलिप्तता के आरोपों के बारे में पूछा गया था। इस पर जवाब देते हुए वर्मा ने कहा, 'इस पर दो बिंदु हैं। एक यह है कि जांच पूरी हुए बिना ही भारत को दोषी करार दे दिया गया। क्या यह कानून रूप से सही है? यह पूछे जाने पर कि 'भारत को कैसे दोषी ठहराया गया', उच्चायुक्त ने कहा, 'क्योंकि भारत को सहयोग करने के लिए कहा गया था और यदि आप विशिष्ट आपराधिक शब्दावली को देखते हैं, जब कोई सहयोग करने के लिए कहता है, तो इसका मतलब है कि आपको पहले ही दोषी ठहराया जा चुका है।'
विज्ञापन


भारतीय राजदूत ने कहा, "हमने इसे बहुत अलग तरह से लिया। लेकिन, हमने हमेशा कहा है कि यदि कुछ बहुत विशिष्ट और प्रासंगिक है, तो हमें सूचित किया गया है और हम इस पर गौर करेंगे।" कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की ओर से इस साल की शुरुआत में कनाडा की धरती पर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत की संलिप्तता के आरोप लगाए जाने के बाद भारत और कनाडा के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


निज्जर की 18 जून को कनाडा के सरे में गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। भारत ने कनाडा की ओर से हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपों को खारिज कर दिया था और इसे 'बेतुका और प्रेरित' बताया था। इस दौरान ओटावा की ओर से एक वरिष्ठ भारतीय राजनयिक को देश के बाहर जाने के लिए कहे जाने के बाद जैसे को तैसा कदम उठाते हुए भारत ने भी कनाडा के एक राजनयिक को निष्कासित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed