फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Gilgit Baltistan India Latest News Update Today: India warns Pakistan against dam construction in Gilgit-Baltistan

चीन की मदद से गिलगित-बाल्टिस्तान में बांध बना रहा है पाकिस्तान, भारत ने दी कड़ी चेतावनी

Fri, 15 May 2020 02:18 PM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 15 May 2020 02:18 PM IST
विज्ञापन
Gilgit Baltistan India Latest News Update Today: India warns Pakistan against dam construction in Gilgit-Baltistan
imran khan and xi jinping(file photo) - फोटो : Social Media

पाकिस्तान सरकार ने  गिलगित-बाल्टिस्तान में बांध के निर्माण के लिए चीन की एक सरकारी कंपनी और अपनी प्रभावशाली सेना के वाणिज्यिक अंग के साथ 442 अरब रूपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं। अब इसपर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने इस मामले पर जबाव देते हुए कहा कि पाकिस्तान द्वारा अवैध कब्जे वाले क्षेत्र में ऐसी परियोजनाएं शुरू करना सही नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारा रूख एकदम से स्पष्ट रहा है कि जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख केंद्रशासित प्रदेशों का पूरा क्षेत्र भारत का अविभाज्य रहा है, है और रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि हमने पाकिस्तान के अवैध कब्जे वाले भारतीय क्षेत्र में सभी ऐसी परियोजनाओं को लेकर पाकिस्तान और चीन के सामने लगातार अपना विरोध जताया है  और आगे भी हमारा विरोध जारी रहेगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले सप्ताह भी भारत ने  वहां की शीर्ष अदालत के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया था। दरअसल पाक की शीर्ष अदालत ने गिलगित बाल्टिस्तान में चुनाव कराने की अनुमति दी थी।

इस मामले को लेकर विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के वरिष्ठ राजनयिक को अदालत के इस आदेश के विरूद्ध कड़ी आपत्ति जताते हुए एक कड़ा विरोध पत्र सौंपा था। इस विरोध पत्र में इस बात का उल्लेख किया गया था कि गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्रों सहित जम्मू कश्मीर एवं लद्दाख का समूचा क्षेत्र भारत का अभिन्न अंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed