Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   melania trump brokers oleshky ceasefire white house event

मेलानिया ट्रंप का बड़ा दांव: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच ओलेश्की में कराया सीजफायर,क्या टिक पाएगी शांति?

Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
राकेश कुमार पीटीआई, वाशिंगटन।
पीटीआई, वाशिंगटन। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 05 Nov 2026 11:08 PM IST
सार

व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रूस और यूक्रेन दोनों देशों के वरिष्ठ प्रतिनिधियों ने मेलानिया ट्रंप द्वारा कराए गए ओलेश्की संघर्ष विराम की सराहना की। साढ़े चार साल के युद्ध में पहली बार लागू हुए इस छह दिवसीय सीजफायर से आपदा के मुहाने पर खड़े 750 से ज्यादा नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने उम्मीद जताई कि यह छोटी सी मानवीय शुरुआत भविष्य में एक बड़े स्थायी शांति समझौते का रास्ता खोलेगी।
 

विज्ञापन
melania trump brokers oleshky ceasefire white house event
रूस-यूक्रेन जंग - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिकी फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच हुए एक स्थानीय संघर्ष विराम की सफलता पर व्हाइट हाउस में एक खास कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की पार्टी के प्रमुख व मानवाधिकार लोकपाल दाविद अराखामिया एक साथ मंच पर मौजूद रहे। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन


रूसी दूत ने मेलानिया ट्रंप की मानवीय भूमिका पर क्या कहा?
कार्यक्रम में बोलते हुए किरिल दिमित्रीव ने संघर्ष विराम में मेलानिया ट्रंप की सराहनीय भूमिका के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रपति पुतिन ने इस अभियान के लिए खुद व्यक्तिगत निर्देश दिए थे और फर्स्ट लेडी के प्रति अपनी तरफ से विशेष आभार व्यक्त किया है। मेलानिया ट्रंप ने कहा कि ओलेश्की गांव में छह दिन तक चला यह सीजफायर आने वाले समय में एक स्थायी और बड़े समाधान की शुरुआत बन सकता है।
विज्ञापन


ओलेश्की गांव में छह दिवसीय सीजफायर का पूरा गणित क्या?
दक्षिणी यूक्रेन के खेरसुन क्षेत्र में स्थित रूसी कब्जे वाले ओलेश्की गांव में 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक यह सीजफायर लागू रहा। बीते 23 अक्तूबर को अमेरिका, रूस और यूक्रेन के वार्ताकारों के बीच हुए समझौते के बाद इसकी घोषणा की गई थी। साढ़े चार साल से चल रहे इस युद्ध के दौरान यह अब तक का सबसे बड़ा संघर्ष विराम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: इस महीने भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम: बालेन से मिले विदेश सचिव विक्रम मिसरी, द्विपक्षीय संबंधों पर हुई चर्चा


राहत कार्य और 750 से ज्यादा नागरिकों का रेस्क्यू कैसे हुआ?
ओलेश्की में जब युद्ध रुका, तब वहां करीब 2,000 नागरिक फंसे हुए थे और स्थिति बेहद नाजुक थी। नागरिकों को सुरक्षित बाहर निकलने या वहीं रहकर राशन-दवाएं प्राप्त करने का विकल्प दिया गया। मेलानिया ट्रंप ने बताया कि मानवीय काफिले की मदद से 750 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया, जिन्होंने सीमाओं पर अपने परिजनों से भावुक पुनर्मिलन किया।
  • व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में रूसी राष्ट्रपति के विशेष दूत किरिल दिमित्रीव और यूक्रेनी मानवाधिकार लोकपाल दाविद अराखामिया एक साथ शामिल हुए।
  • मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता में दक्षिणी यूक्रेन के खेरसुन क्षेत्र के ओलेश्की गांव में 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक 6 दिनों का सीजफायर सफलतापूर्वक चला।
  • साढ़े चार साल लंबे युद्ध के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण स्थानीय संघर्ष विराम रहा, जिसके दौरान 750 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed