फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US Relation: Pentagon said India sovereign nation can take its own decision regarding military exercises

India-US Relation: पेंटागन ने कहा- भारत एक संप्रभु राष्ट्र, सैन्य अभ्यास को लेकर वह खुद ले सकता है फैसला

Thu, 15 Sep 2022 01:21 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Sep 2022 01:21 AM IST
सार

हाल ही में यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान के बीच मॉस्को के सुदूर पूर्वी इलाके में विभिन्न स्थानों पर एक से सात सितंबर के बीच वोस्तोक सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था। इसमें भारत और चीन सहित कई देशों ने हिस्सा लिया था।

विज्ञापन
India US Relation: Pentagon said India sovereign nation can take its own decision regarding military exercises
भारत-अमेरिका संबंध (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिकी रक्षा मुख्यालय (पेंटागन) ने भारत, रूस व चीन से जुड़े ताजा बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यासों से जुड़े सवालों को खारिज करते हुए कहा कि भारत के साथ अमेरिका के बहुत करीबी रक्षा संबंध हैं। उसने कहा, भारत एक संप्रभु राष्ट्र है और उसे किसके साथ सैन्य अभ्यास करना है, इसका फैसला वह खुद ले सकता है।

विज्ञापन


पेंटागन के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल पैट्रिक राइडर ने कहा कि हमने निश्चित रूप से इस क्षेत्र में भारत के साथ अपनी साझेदारी की सराहना की है। जैसा कि आप जानते हैं, भारत एक अहम भागीदार है और हम उसके साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे। राइडर से पूछा गया था कि भारत ने कई अभ्यास में हिस्सा लिया है, जिसमें रूस-चीन के साथ युद्धाभ्यास शामिल है। यह कुछ लोगों को थोड़ा परेशान करने वाला लगता है। उन्होंने कहा, भारत के साथ हमारी बहुत करीबी साझेदारी और संबंध हैं, खासकर रक्षा क्षेत्र में। हम इन द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेंगे।
विज्ञापन


एक से सात सितंबर तक हुआ वोस्तोक सैन्याभ्यास
हाल ही में यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान के बीच मॉस्को के सुदूर पूर्वी इलाके में विभिन्न स्थानों पर एक से सात सितंबर के बीच वोस्तोक सैन्य अभ्यास आयोजित किया गया था। इसमें भारत और चीन सहित कई देशों ने हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एफ-16 विमान पाकिस्तान से द्विपक्षीय रिश्तों का हिस्सा
बाइडन प्रशासन ने पाकिस्तान को 45 करोड़ डॉलर की सैन्य मदद देने का कदम जायज ठहराते हुए कहा कि एफ-16 लड़ाकू विमान कार्यक्रम अमेरिका के साथ पाकिस्तान के द्विपक्षीय संबंधों का अहम हिस्सा है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा, इन लड़ाकू विमानों के बेड़े से पाकिस्तान को आतंक रोधी अभियान के संचालन में मदद मिलेगी। गत चार वर्षों में वाशिंगटन की ओर से इस्लामाबाद को दी गई यह पहली बड़ी सुरक्षा सहायता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed