{"_id":"5e10c5ef8ebc3e878e382f5d","slug":"india-us-near-to-a-deal-on-trade-says-harshvardhan-shringla","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के करीब : हर्षवर्धन शृंगला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के करीब : हर्षवर्धन शृंगला
Sat, 04 Jan 2020 10:36 PM IST
अमित मंडल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अमित मंडल
Updated Sat, 04 Jan 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
हर्षवर्धन श्रृंगला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में भारत के निवर्तमान राजदूत हर्षवर्धन शृंगला ने कहा कि भारत और अमेरिका एक व्यापार समझौते के करीब हैं, जिससे दोनों देशों को एक-दूसरे के बाजार में व्यापक पहुंच उपलब्ध होगी। उद्यमियों के वैश्विक संगठन टाई-डीसी ने शुक्रवार को शृंगला के लिए विदाई रात्रिभोज का आयोजन किया था, जिसमें उन्होंने यह टिप्पणी की।
हालांकि भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों के समूह को संबोधित करते हुए उन्होंने बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता होने की किसी तिथि की जानकारी नहीं दी। बता दें कि शृंगला को भारत का नया विदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वह इसी महीने नया पदभार संभालने वाले हैं। शृंगला ने कहा कि इससे दोनों देशों की कंपनियों को लाभ होगा। दोनों देशों का द्विपक्षीय व्यापार पिछले एक दशक में काफी बढ़ा है और 2019 में इसके 160 अरब डॉलर के पार हो जाने का अनुमान है।
पोम्पियो से की मुलाकात
भारत के अगले विदेश सचिव के रूप में अपना कार्यभार संभालने के लिए नई दिल्ली रवाना होने से पहले शृंगला ने शुक्रवार को अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो से औपचारिक मुलाकात की। भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर कहा कि शृंगला ने 2019 में भारत और अमेरिका के बीच साझेदारी में हुई शानदार प्रगति व इसे और अधिक मजबूत करने पर पोम्पियो से चर्चा की। भारत-अमेरिका संबंधों के महत्व को समझते हुए पोम्पियो ने सुलेमानी की हत्या के बाद पैदा हुए संकट को लेकर अपनी व्यस्तता के बावजूद शृंगला से मुलाकात की।