{"_id":"617be1c4973e752854240af1","slug":"india-us-joint-military-exercise-in-alaska-in-minus-temperature-all-you-need-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-अमेरिका: शून्य से भी कम तापमान में किया युद्धाभ्यास, भीषण ठंड में भी छुड़ाएंगे दुश्मन का पसीना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-अमेरिका: शून्य से भी कम तापमान में किया युद्धाभ्यास, भीषण ठंड में भी छुड़ाएंगे दुश्मन का पसीना
Fri, 29 Oct 2021 05:28 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 29 Oct 2021 05:28 PM IST
सार
अलास्का में हो रहे संयुक्त युद्ध अभ्यास के तहत भीषण ठंड के बीच भारत और अमेरिका की सेनाओं ने 48 घंटे के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है।
विज्ञापन
अमेरिका-भारत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और अमेरिका के बीच अलास्का में चल रहे संयुक्त युद्धाभ्यास का शुक्रवार को समापन हो गया। इसके अंतिम चरण में देनों देशों की सेनाओं ने 48 घंटों तक सात हजार फीट की ऊंचाई पर शून्य से भी कई डिग्री कम तापमान में दुश्मन पर अचानक हमला कर उसे तबाह करने का अभ्यास किया। दोनों देशों की सेनाओं के बीच इस युद्धाअभ्यास की शुरुआत 15 अक्तूबर को हुई थी।
विज्ञापन
इस अभ्यास के तहत 25 अक्तूबर की रात को भारतीय और अमेरिकी सैनिकों को चिनूक हेलिकॉप्टरों से पहाड़ पर घात लगाए दुश्मन से निपटने के लिए रवाना किया गया था। भीषण ठंड और प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सैनिकों ने 48 घंटे तक चली इस कार्रवाई में दुश्मन की मोर्चाबंदी नष्ट कर उसे तबाह कर दिया। जानकारी के अनुसार इस दौरान तापमान माइनस 15 डिग्री पर था।
विज्ञापन
विवाद में उलझे चीन के लिए सख्त संदेश
पूर्वी लद्दाख में भारत के साथ लंबे समय से सीमा विवाद में उलझे चीन के लिए यह संयुक्त अभ्यास सख्त संदेश की तरह है। जानकारों का कहना है कि इस तरह के अभ्यास पहाड़ी क्षेत्रों में भारतीय सेना की क्षमता को बढ़ाने वाले हैं और किसी भी स्थिति में अचानक कार्रवाई का तुरंत जवाब देने में सक्षम बनाते हैं। पूर्वी लद्दाख में खराब मौसम अक्सर सेना के लिए चिंता का विषय बन जाता है।
विज्ञापन