फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India US cooperation unprecedented through 2 plus 2 dialogue, say mps

टू प्लस टू वार्ता से भारत-अमेरिका में अभूतपूर्व सहयोग : सांसद

Fri, 30 Oct 2020 02:36 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 30 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
India US cooperation unprecedented through 2 plus 2 dialogue, say mps
भारत और अमेरिका के बीच हुई टू प्लस टू वार्ता - फोटो : ANI

अमेरिका के दो प्रख्यात सांसदों ने हाल में भारत और अमेरिका के बीच टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के सफल परिणामों का स्वागत करते हुए कहा कि यह वार्ता दोनों देशों के बीच ‘अभूतपूर्व सहयोग’ लेकर आई है।

विज्ञापन


नई दिल्ली में भारत-अमेरिका के बीच मंगलवार को संपन्न हुई टू प्लस टू वार्ता के दौरान दोनों देशों ने अपने सुरक्षा संबंधों को मजबूत करने का संकल्प लिया और रणनीतिक बुनियादी विनिमय और सहयोग समझौते (बीईसीए) सहित कुल पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन



कांग्रेस के सदस्य और सदन की विदेश मामलों की समिति में रिपब्लिकन नेता माइकल टी मैककॉल ने कहा कि अमेरिका-भारत के बीच हुई टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता दोनों देशों के बीच अभूतपूर्व सहयोग लेकर आई है। यह हमारे व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों पर लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीईसीए भू-स्थानिक सहयोग समझौता सहित टू प्लस टू की उपलब्धियां एक कामयाब महीने में शामिल हुई हैं, जिसमें दोनों देशों ने जापान और ऑस्ट्रेलिया के साथ क्वाड रूपरेखा को गहरा किया है और चार पक्षीय समुद्री अभ्यास मलाबार में ऑस्ट्रेलिया का स्वागत किया है।

मैककॉल ने कहा कि हिंद- प्रशांत की स्वतंत्रता को बनाए रखने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका भारत के साथ काम करना जारी रखेगा और बाहरी आक्रामकता से भारत की संप्रभुता की रक्षा करने में उसके साथ रहेगा। कांग्रेस के सदस्य ब्राड शेरमन ने एक ट्वीट में टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के सफल परिणामों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका ने दोनों देशों के रिश्तों को और विस्तार देने के लिए एक और टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता को सफलतापूर्वक पूरा किया। शेरमन ने कहा कि वह नवंबर में संसदीय आदान प्रदान कार्यक्रम की डिजिटल माध्यम से मेजबानी करने को लेकर उत्सुक हैं।


बता दें कि हिंद-प्रशांत में चीन के बढ़ते सैन्य युद्धाभ्यास की पृष्ठभूमि में भारत, अमेरिका और दुनिया की अन्य शक्तियां क्षेत्र की स्वतंत्रता को सुनिश्चित करने के लिए बातचीत कर रही हैं। क्वाड समूह के विदेश मंत्रियों ने गठबंधन के तहत सहयोग को और बढ़ाने के लिए छह अक्तूबर को वार्ता की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed