{"_id":"629139786eec1057ac63982d","slug":"india-ukraine-policy-depends-on-russia-role-in-relations-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटली के थिंक टैंक का दावा: चीन के साथ रिश्तों में रूस की भूमिका पर निर्भर है भारत की यूक्रेन नीति","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इटली के थिंक टैंक का दावा: चीन के साथ रिश्तों में रूस की भूमिका पर निर्भर है भारत की यूक्रेन नीति
Sat, 28 May 2022 02:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 28 May 2022 02:20 AM IST
सार
इटली के थिंकटैंक ने रिपोर्ट में कहा, भारत को हथियारों की आपूर्ति करने वाले देशों में रूस अहम है। रूस के साथ उसके रिश्ते वक्त की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली के थिंकटैंक इंस्टीट्यूट ऑफ इंटरनेशनल पॉलिटिकल साइंस ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत की यूक्रेन नीति चीन के साथ उसके रिश्ते में रूस की भूमिका पर निर्भर है। दोकलम विवाद और गलवां घाटी में हुए खूनी संघर्ष में रूस ने जो रुख अपनाया था, भारत भी यूक्रेन के मामले में वही रुख अपना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इटली के थिंकटैंक ने रिपोर्ट में कहा, भारत को हथियारों की आपूर्ति करने वाले देशों में रूस अहम है। रूस के साथ उसके रिश्ते वक्त की हर कसौटी पर खरे उतरे हैं। रूस हमेशा से रूस-भारत-चीन फ्रेमवर्क को कायम रखने पर ध्यान देता रहा है। भारत हमेशा से अपनी अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर चीन के रुख और एकतरफा परिवर्तन की कोशिशों का विरोध करता रहा है।
विज्ञापन
आरआईसी फ्रेमवर्क संघर्ष के बाद संवाद में अहम भूमिका निभाता है और रूस के भारत के प्रति रवैया इसमें साफ नजर आता है। इसके अलावा मध्य एशिया संपर्क नीति में भी रूस की भूमिका अहम है। भारत लगातार मध्य एशियाई देशों के साथ अपने रिश्ते मजबूत करने के प्रयास करता है। वहीं चीन भी इस हिस्से पर नजर गड़ाए रहता है। रूस इसमें अहम भूमिका निभाता है। रिपोर्ट में दावा किया गया कि रूस से इन्हीं फायदों के चलते भारत ने अपनी यूक्रेन नीति में न्यूट्रल रुख अपनाया है।