फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India UK discuss migration security issues as Indian envoy calls on Home Secretary Braverman

UK: ब्रिटेन की गृहमंत्री से मिले भारतीय उच्चायुक्त, माइग्रेशन और सिक्योरिटी समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 02 Nov 2022 09:17 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 02 Nov 2022 09:17 PM IST
सार

ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन और भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी के बीच मंगलवार को एक बैठक हुई। इस बैठक के एजेंडे में माइग्रेशन और सिक्योरिटी जैसे मुद्दे शामिल रहे। 

विज्ञापन
India UK discuss migration security issues as Indian envoy calls on Home Secretary Braverman
Suella Braverman, Vikram Doraiswami - फोटो : Twitter/ Suella Braverman

विस्तार

ब्रिटेन की गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन और भारतीय उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी के बीच मंगलवार को एक बैठक हुई। इस बैठक के एजेंडे में प्रवास (माइग्रेशन) और सुरक्षा (सिक्योरिटी) जैसे मुद्दे शामिल रहे। 
विज्ञापन


भारतीय मूल की कैबिनेट मंत्री ने 'इंडिया-यूके पार्टरनशिप' और 'इंडिया-यूके माइग्रेशन एंड मॉबिलिटी पार्टनरशिप' (एमएमपी) में हो रही प्रगति को लेकर चर्चा के लिए उच्चायुक्त को बुलाया।  
विज्ञापन


पिछले महीने ब्रेवरमैन ने लिज ट्रस की सरकार में गृहमंत्री रहते हुए विवादास्पद टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि एमएमपी, भारत से आने वाले 'अवैध अप्रवासियों' और 'वीजा ओवरस्टेयर्स' से निपटने में बहुत अच्छी तरह काम नहीं कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उच्चायोग ने बैठक के बाद एक ट्वीट में कहा, उच्चायुक्त विक्रम दोराईस्वामी ने आज भारत-ब्रिटेन सिक्योरिटी कॉ-ऑपरेशनऔर इंडिया-यूके माइग्रेशन एंड मॉबिलिटी पार्टनरशिप एग्रीमेंट के तहत प्रगति पर चर्चा के लिए गृहमंत्री सुएला ब्रेवरमैन से मुलाकात की। 


वहीं, ब्रेवरमैन ने भारत और ब्रिटेन के बीच 'मजबूत साझेदारी' का जिक्र किया। ब्रेवरमैन ने ट्वीट में कहा, मैं सिक्योरिटी और माइग्रेशन समेत परस्पर साझा हितों पर अपने दोस्तों के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed