फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India to lead UN Security Council from august 1emphasis on ending terrorism

जिम्मेदारी: आज से भारत करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अगुआई, इन मुद्दों पर रहेगा जोर

Sun, 01 Aug 2021 05:38 AM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 01 Aug 2021 05:38 AM IST
सार

एक अगस्त से भारत की ताकत दुनिया में और बढ़ने जा रही है। रविवार से भारत एक महीने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता करने जा रहा है। इस दौरान भारत आतंकवाद को खत्म करने पर सबसे ज्यादा जोर देगा। 

विज्ञापन
India to lead UN Security Council from august 1emphasis on ending terrorism
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : pixabay

विस्तार

भारत एक अगस्त को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालेगा। इसका पहला कार्यकारी दिवस सोमवार, दो अगस्त को होगा। इस दौरान वह तीन प्रमुख क्षेत्रों समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षा और आतंकवाद को रोकने संबंधी विशेष कार्यक्रमों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यूएन में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत टीएस तिरुमूर्ति ने 15 देशों के शक्तिशाली विश्व निकाय की भारत द्वारा अध्यक्षता संभाले जाने की पूर्व संध्या पर एक वीडियो संदेश जारी किया।

विज्ञापन


अपने वीडियो संदेश में तिरुमूर्ति ने कहा, हमारे लिए उसी माह में सुरक्षा परिषद की अध्यक्षता संभालना विशेष सम्मान की बात है जिस माह हम अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। दो अगस्त को पहले दिन तिरुमूर्ति महीने भर के लिए परिषद के कार्यक्रमों पर संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में पत्रकार वार्ता करेंगे। इस दौरान कुछ लोग वहां मौजूद होंगे जबकि अन्य वीडियो कॉफ्रेंस के जरिये जुड़ सकते हैं। वे संयुक्त राष्ट्र के उन सदस्य देशों को भी कार्य विवरण मुहैया कराएंगे जो परिषद के सदस्य नहीं हैं। परिषद के अस्थायी सदस्य के बतौर भारत का दो साल का कार्यकाल एक जनवरी, 2021 को शुरू हुआ था। भारत अपने दो साल के कार्यकाल के अंतिम माह यानी अगले साल दिसंबर में फिर से परिषद की अध्यक्षता करेगा।
विज्ञापन


तीन उच्च स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन
अपनी अध्यक्षता के दौरान, भारत तीन बड़े क्षेत्रों- समुद्री सुरक्षा, शांतिरक्षण और आतंकवाद रोकथाम के संबंध में तीन उच्च स्तरीय प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। तिरुमूर्ति ने कहा, समुद्री सुरक्षा हमारी उच्च प्राथमिकता है और सुरक्षा परिषद के लिए इस मुद्दे पर समग्र रूप से रुख अपनाना जरूरी है। दूसरे कार्यक्रम शांतिरक्षा में हमारी अपनी लंबी और अग्रणी भागीदारी को देखते हुए यह दिल के करीब है। उन्होंने कहा, भारत शांतिरक्षकों की सुरक्षा करने के विषय पर ध्यान केंद्रित करेगा। तीसरे- आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सबसे आगे रहने वाले देश के रूप में, भारत आतंकवाद को रोकने के प्रयासों पर लगातार बल देता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिम्मेदारियां निभाने से नहीं डरते, सक्रिय रहे हैं
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि परिषद में भारत के पिछले सात महीनों के कार्यकाल में, हमने विभिन्न मुद्दों पर एक सैद्धांतिक और दूरंदेशी रुख अपनाया है। हम जिम्मेदारियों को निभाने से नहीं डरते। हम सक्रिय रहे हैं। हमने अपनी प्राथमिकता वाले मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया है। हमने परिषद के भीतर विभिन्न विचारों के बीच अंतर को पाटने की कोशिशें की हैं। हमारी अध्यक्षता में हम यही करने की कोशिश करेंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed