{"_id":"66700c80d3eaecf3e60c3610","slug":"india-to-hold-trials-in-spain-for-p-75-india-submarine-project-by-june-end-2024-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indian Navy: भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक तकनीक वाली छह पनडुब्बियां, स्पेन में होगा परीक्षण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Indian Navy: भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक तकनीक वाली छह पनडुब्बियां, स्पेन में होगा परीक्षण
Mon, 17 Jun 2024 03:44 PM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिट
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Mon, 17 Jun 2024 03:44 PM IST
सार
Indian Navy: भारतीय नौसेना एआईपी तकनीक से सुसज्जित छह पनडुब्बियों का अधिग्रहण करेगी। इस तकनीक की मदद से पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकती हैं। स्पेन में इनका परीक्षण होगा।
विज्ञापन
स्पेन की नवंतिया कंपनी के चेयरमैन रिकार्डो डोमिंगुज
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय नौसेना स्पेन में ‘प्रोजक्ट 75 भारत (पी75आई)’ के तहत अत्याधुनिक उपकरणों का परीक्षण करने जा रही है। स्पेन की एक जहाज निर्माता (शिपयार्ड) कंपनी नवंतिया के अनुसार इस परीक्षण के बाद भारतीय नौसेना छह आधुनिक पनडुब्बियों को अपने बेड़े में शामिल करेगी।
विज्ञापन
भारत सरकार के साथ अनुबंध पर होंगे हस्ताक्षर
नवंतिया के चेयरमैन रिकार्डो डोमिंगुज गार्सिया बाकुएरो का कहना है कि स्पेन की सरकार और नौसेना पी75आई को लेकर काफी उत्साहित है और हर तरह से इस प्रोजक्ट में भारत की मदद करना चाहती है। इस योजना के तहत भारत सरकार के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। नवंतिया के प्रमुख ने कहा कि जून के आखिरी सप्ताह से भारतीय नौसेना कार्टाजेना के पोत कारखाने में वायु स्वतंत्र प्रणोदन (एआईपी- Air Independent Propulsion) परीक्षण की शुरुआत करेगी।
विज्ञापन
नौसेना के बेड़े में शामिल होंगी छह पनडुब्बियां
रिकार्डो डोमिंगुज ने आगे कहा कि इस परीक्षण में उनका साथ लार्सन एंड टर्बो (एल एंड टी) कंपनी देगी। परीक्षण के दौरान भारतीय नौसेना को विश्व स्तर की एआईपी तकनीक की जानकारी दी जाएगी। आगे बताया गया कि भारतीय नौसेना एआईपी तकनीक से सुसज्जित छह पनडुब्बियों का अधिग्रहण करेगी। इस तकनीक की मदद से पनडुब्बियां लंबे समय तक पानी के भीतर रह सकती हैं। भारतीय नौसेना के पास इससे पहले एआईपी सिस्टम वाली पनडुब्बियां नहीं थीं।
विज्ञापन
करीब 60 हजार करोड़ की इस परियोजना में एल एंड टी और नवंतिया के साथ जर्मनी की थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की मझगांव डॉकयार्ड्स लिमिटेड भी शामिल हैं। नवंतिया ने भारतीय नौसेना की परियोजना के लिए एस-80 पनडुब्बी के डिजायन की पेशकश की है। इनमें से एक पनडुब्बी वर्ष 2024 में स्पेनिश नौसेना में शामिल हो चुकी है। नवंतिया ने दावा किया कि S80 की खास बात यह है कि यह बिना किसी पुनर्निमाण की आवश्यकता के पी75(आई) की तकनीक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा करती है।
भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होगा ‘सूरत’ जहाज
अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित 'सूरत' नौसैनिक जहाज को भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया जाएगा। नौसेना ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर इस बात की जानकारी देते हुए ‘सूरत’ नौसैनिक जहाज की तस्वीरें भी पोस्ट कीं। नौसेना ने एक्स पर लिखा "सूरत भारतीय नौसेना के शस्त्रागार में शामिल होने वाला अगला प्रमुख लड़ाकू विमान होगा। बेड़े में शामिल होने से पहले जहाज का पहला समुद्री परीक्षण किया गया। गुजरात के सूरत शहर के नाम पर इस जहाज का नामकरण किया गया है। अत्याधुनिक तकनीक से निर्मित सूरत आत्मनिर्भर भारत के गौरवशाली प्रमाण के रूप में खड़ा है।’