{"_id":"61525d03ff363f553363404b","slug":"india-thanks-new-york-district-attorney-office-for-returning-157-ancient-artifacts","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूयॉर्क : भारत सरकार ने 157 प्राचीन कलाकृतियां लौटाने पर अमेरिका को दिया धन्यवाद ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
न्यूयॉर्क : भारत सरकार ने 157 प्राचीन कलाकृतियां लौटाने पर अमेरिका को दिया धन्यवाद
Tue, 28 Sep 2021 05:38 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, न्यूयॉर्क
एजेंसी, न्यूयॉर्क
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:38 AM IST
सार
बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियों की वापसी के माध्यम से भारत-अमेरिकी लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने के लिए इसकी भूमिका की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर अमेरिका ने भारत को 157 कलाकृतियां सौंपी थीं।
विज्ञापन
अमेरिका-भारत
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत सरकार ने 150 से अधिक प्राचीन कलाकृतियां लौटने में ‘उत्कृष्ट समर्थन’ के लिए न्यूयॉर्क जिला अटॉर्नी कार्यालय को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर अमेरिका ने भारत को 157 कलाकृतियां सौंपी थीं।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक समझ बढ़ाने के लिए अमेरिका की सराहना भी की
साथ ही बेशकीमती प्राचीन कलाकृतियों की वापसी के माध्यम से भारत-अमेरिकी लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ाने के लिए इसकी भूमिका की सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे पर अमेरिका ने भारत को 157 कलाकृतियां सौंपी थीं।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री इन कलाकृतियों को अपने साथ भारत लाए हैं। मोदी और राष्ट्रपति जो बाइडन, दोनों ने चोरी, अवैध व्यापार और सांस्कृतिक वस्तुओं की तस्करी से निपटने की कोशिशों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, करीब आधी कलाकृतियां (71) सांस्कृतिक हैं, जबकि अन्य आधी में हिंदू धर्म (60), बौद्ध धर्म (16) और जैन धर्म (9) से संबंधित लघु मूर्तियां हैं।
विज्ञापन
भारत को प्राचीन कलाकृतियां एवं वस्तुएं सौंपे जाने के लिए मोदी ने अमेरिका की सराहना की। भारत के महावाणिज्य दूतावास ने ट्वीट किया करके भारत सरकार की ओर से न्यूयॉर्क के जिला अटॉर्नी कार्यालय और उनके दल को धन्यवाद दिया जिन्होंने भारत को प्राचीन वस्तुएं लौटने में शानदार समर्थन दिया। इन 157 प्राचीन वस्तुओं में 12वीं सदी की नटराज की कांस्य मूर्ति भी शामिल है।