फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India slams UN human rights chief's remarks, says Unfounded and baseless, cherry picking of situations

UN: भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख की टिप्पणी को बताया बेबुनियाद; मणिपुर-कश्मीर पर की थी बयानबाजी

Tue, 04 Mar 2025 01:09 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा/संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जेनेवा/संयुक्त राष्ट्र Published by: शिव शुक्ला Updated Tue, 04 Mar 2025 01:09 AM IST
सार

मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र में टर्क ने अपने वैश्विक अपडेट में भारत का नाम लेते हुए मणिपुर और कश्मीर की स्थिति का उल्लेख किया था। इस पर बागची ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह एक स्वस्थ, जीवंत और बहुलवादी समाज है। हमारे नागरिक समाज की मजबूती और खुलेपन को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।

विज्ञापन
India slams UN human rights chief's remarks, says Unfounded and baseless, cherry picking of situations
अरिंदम बागची। - फोटो : X/@IndiaUNGeneva

विस्तार

भारत ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त वोल्कर टर्क के उन बयानों को बेबुनिया और अतार्किक करार दिया है, जिसमें उन्होंने मणिपुर और कश्मीर का जिक्र किया गया था। जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि राजदूत अरिंदम बागची ने सोमवार को कहा कि ये टिप्पणियां वास्तविकताओं से कोसों दूर हैं। इनमें चुनिंदा मामलों को उछालने की कोशिश की गई है।
विज्ञापन


टर्क को दिया जवाब
मानवाधिकार परिषद के 58वें सत्र में टर्क ने अपने वैश्विक अपडेट में भारत का नाम लेते हुए मणिपुर और कश्मीर की स्थिति का उल्लेख किया था। इस पर बागची ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यह एक स्वस्थ, जीवंत और बहुलवादी समाज है। हमारे नागरिक समाज की मजबूती और खुलेपन को बेहतर तरीके से समझने की जरूरत है।
विज्ञापन


टर्क की टिप्पणियां जम्मू-कश्मीर की शांति और समावेशी प्रगति के दौर में विरोधाभासी
राजदूत बागची ने जोर देकर कहा कि टर्क की टिप्पणियां उस क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर) की बेहतर होती शांति और समावेशी प्रगति के दौर में विरोधाभासी हैं। पंचायत चुनावों में भारी मतदान, पर्यटन में उछाल और तेज विकास दर इसकी मिसाल हैं। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने ऐसी निराधार चिंताओं को बार-बार गलत साबित किया है। भारत ने मणिपुर की स्थिति को लेकर भी संयुक्त राष्ट्र के दृष्टिकोण पर आपत्ति जताई। बागची ने कहा कि सरकार ने हिंसा प्रभावित क्षेत्र में शांति बहाली के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं और पुनर्वास प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं को देश की आंतरिक चुनौतियों को समझने में संवेदनशीलता दिखानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed