फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India slammed Pakistan for raising Kashmir Issue in UNESCO

यूनेस्को में कश्मीर मुद्दा उठाने पर भारत ने पाक को लगाई लताड़, बताया 'मानसिक बीमार'

Fri, 15 Nov 2019 01:31 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Nov 2019 01:31 AM IST
सार

  • यूनेस्को की 40वीं जनरल कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान ने उठाया कश्मीर व अयोध्या मामला
  • भारत ने दिया जवाब, पाक को हमारे अंदरूनी मामलों में टांग अड़ाने की मानसिक बीमारी
  • पाक के शिक्षा मंत्री ने अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर जताई थी नाराजगी

विज्ञापन
India slammed Pakistan for raising Kashmir Issue in UNESCO

विस्तार

कश्मीर के मुद्दे पर दुनिया में अलग पड़ने के बाद भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। यूनेस्को जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर कश्मीर और अयोध्या का मामला उठाने के लिए भारत ने यूनेस्को में पाक को लताड़ लगाई है। भारत ने कहा, पाक को हमारे अंदरूनी मामलों में टांग अड़ाने की मानसिक बीमारी है। भारत ने कहा कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद से दुनिया परेशान है।

विज्ञापन


पेरिस स्थित यूनेस्को मुख्यालय में आयोजित यूनेस्को की 40वीं जनरल कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की ओर से उठाए गए कश्मीर व अयोध्या मामलों पर भारत ने कहा, ‘पाकिस्तान दुष्प्रचार के साथ हमारे आंतरिक मामले में हस्तक्षेप कर रहा है। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कानूनी फैसला दिया है। लेकिन पाक जिस तरह की घृणास्पद बातें फैला रहा है, वो निंदनीय है और उन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’ 
विज्ञापन


एक भारतीय अधिकारी ने कहा, ‘अध्यक्ष महोदय, हम पाकिस्तानी दुष्प्रचार का खंडन करते हैं। पाक अपने मनगढ़ंत झूठ से भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।’ भारत की यह टिप्पणी पाक शिक्षा मंत्री शफाकत महमूद द्वारा अयोध्या मामले पर सुप्रीम फैसले के प्रति नाराजगी जताने के बाद आई है। शफाकत ने कहा था कि यह फैसला यूनेस्को धार्मिक स्वतंत्रता के मूल्यों के अनुरूप नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान आतंकवाद का उत्पादक देश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख पर भारतीय अधिकारी ने कहा, ‘दोनों केंद्र शासित राज्य भारत का अंदरूनी हिस्सा हैं और पाकिस्तान की ओर से कश्मीर में अवैध तरीके से घुसपैठ कराई जा रही है। सीमापार से आतंकवादी गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत के लिए जीवन का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण मौलिक अधिकार है। विश्व स्तर पर इस अधिकार के लिए सबसे बड़ा खतरा आतंकवाद से है और पाकिस्तान इसका सबसे बड़ा उत्पादक और निर्यातक है।’

कश्मीर में हिंसा को बढ़ावा देता है जमात : अमेरिकी सांसद

अमेरिका के एक प्रभावशाली सांसद ने कश्मीर में हिंदुओं और ईसाइयों समेत अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा के लिए अलगाववादी संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़े गुटों को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। रिपब्लिकन सांसद जिम बैंक्स ने कहा कि जमात एक हिंसक और धर्मशासित संगठन है, जो हिंसा को बढ़ावा देता है।

मिडिल ईस्ट फोरम की ओर से आयोजित एक समारोह में जिम ने कहा कि जमात हिंसक संगठन है और इससे जुड़े गुट कश्मीर में ईसाई, हिंदू, बौद्ध और अहमदिया जैसे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के खिलाफ हिंसा में शामिल रहे हैं। इंडियाना से रिपब्लिकन सांसद ने कहा कि कश्मीर में हिंसा की अधिकतर घटनाओं में इस संगठन और उससे जुड़े भागीदारों की संलिप्तता रही है। 

इस्लामिक सर्किल ऑफ नॉर्थ अमेरिका (आईसीएनए) की गतिविधियों का जिक्र करते हुए जिम ने कहा कि इस संगठन के तार जमात से जुड़े हैं। आईसीएनए अपने सम्मेलनों में धन जुटाने के लिए जमात कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed