{"_id":"66eee8eea93686649a045b39","slug":"india-should-step-up-and-support-the-principles-of-sovereignty-and-territorial-integrity-says-us-nsa-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"US: चीन से जुड़े इन मुद्दों पर बातचीत करेंगे पीएम मोदी और जो बाइडन, अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने दी जानकारी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: चीन से जुड़े इन मुद्दों पर बातचीत करेंगे पीएम मोदी और जो बाइडन, अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने दी जानकारी
Sat, 21 Sep 2024 09:10 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: पवन पांडेय
Updated Sat, 21 Sep 2024 09:10 PM IST
सार
पीएम मोदी तीन दिवसीय अमेरिका के दौरे पर पहुंच गए हैं। वहीं पीएम के इस दौरे से पहले अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि दोनों नेता इस बारे में बात करेंगे कि "वे इस क्षेत्र में चीन की कार्रवाइयों को कैसे देखते हैं, चीन किस दिशा में जा रहा है।
विज्ञापन
जेक सुलिवन,अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
- फोटो : ANI
विस्तार
पीएम मोदी अपने अमेरिका दौरे के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इस दौरान दोनों कई अहम मुद्दों पर चर्चा करेंगे। वहीं दोनों नेताओं की इस मुलाकात पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने बताया कि पीएम मोदी की हालिया यूक्रेन यात्रा, क्वाड शिखर सम्मेलन से इतर डेलावेयर में अमेरिकी राष्ट्रपति के विलमिंगटन निवास पर होने वाली पीएम मोदी और जो बाइडन द्विपक्षीय बैठक में प्रमुखता से उठने की उम्मीद है।
अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने एक सवाल के जवाब में कहा, मैं उन मुद्दों पर ज्यादा विस्तार से नहीं बताऊंगा कि बाइडन क्या कहेंगे, जो स्पष्ट रूप से संवेदनशील हैं और द्विपक्षीय बैठक में स्पष्ट रूप से महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं होंगी। सुलिवन ने कहा, अमेरिका का यह स्पष्ट दृष्टिकोण है कि यूक्रेन के खिलाफ रूस के क्रूर आक्रामक युद्ध ने अंतर्राष्ट्रीय कानून के हर मानदंड और सिद्धांत का उल्लंघन किया है, और भारत जैसे देशों को आगे आकर संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सिद्धांतों का समर्थन करना चाहिए।
अन्य देशों से अमेरिकी NSA की अपील
जेक सुलिवन ने यह भी कहा कि हर देश को रूस की युद्ध मशीन को इनपुट देने से बचना चाहिए ताकि वह इस क्रूर युद्ध को जारी रख सके। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जो बाइडन प्रधानमंत्री मोदी से यूक्रेन की उनकी यात्रा के बारे में भी बातचीत, जो एक महत्वपूर्ण और वास्तव में ऐतिहासिक यात्रा थी, और यह उन दोनों के लिए आगे के रास्ते के बारे में अपने-अपने विचारों पर बात करने का अवसर होगा। बता दें कि पीएम मोदी ने अगस्त महीने में राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ बैठक के लिए यूक्रेन का दौरा किया था।
विज्ञापन
रूसी राष्ट्रपति ने की भारत की तारीफ
बता दें कि इस महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत का नाम उन तीन देशों में शामिल किया था जिनके साथ वह यूक्रेन संघर्ष के संबंध में लगातार संपर्क में हैं और कहा था कि वे इस मुद्दे को सुलझाने के लिए ईमानदारी से प्रयास कर रहे हैं।
चीन से जुड़े इन मुद्दों पर होगी बाइडन-मोदी की बातचीत
चीन के बारे में सुलिवन ने कहा कि दोनों नेता इस बारे में बात करेंगे कि वे क्षेत्र में चीन की गतिविधियों को किस प्रकार देखते हैं, चीन किस दिशा में जा रहा है, और उन्होंने कहा कि यह केवल सुरक्षा के क्षेत्र में ही नहीं है, बल्कि आर्थिक और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भी है। सुलिवन ने कहा कि बाइडन और पीएम मोदी दोनों देशों के लिए उपयुक्त सीमा तक अपने दृष्टिकोणों में समन्वय स्थापित करने के लिए काम करेंगे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन